फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

घरों में नेम प्लेट लगा कर तिरंगा झंडा फहराया

विज्ञापन
politcal news
सांबा घगवाल मे भाजपा का स्थापना दिवस मनाते भाजपा नेत्री ब अन्य - फोटो : SAMBA
घरों में नेम प्लेट लगा कर तिरंगा झंडा फहराया
विज्ञापन

अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न बूथों में कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर भाजपा पार्टी की उपलब्धि का बखान किया। कस्बे में भाजपा स्वच्छता अभियान के प्रभारी अशोक मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा के स्थापना दिवस और भाजपा सरकार की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी। घरों में नेम प्लेट लगा कर तिरंगा झंडा फहराया।
स्वच्छता अभियान के अखनूर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा भाजपा पार्टी आम लोगों की पार्टी बन चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जनकल्याण योजनाओं को लागू करके देश एक नए विकास कार्य में प्रगति पर है। जिस पर देश के हर एक नागरिक को हर प्रकार की योजनाओं का लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने मात्र सिर्फ विकास कार्य का आश्वासन दिया, मगर हकीकत में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली। वहीं नरेंद्र मोदी सरकार ने कई जनसमस्याओं को हल किया जो कि कई समस्या नासूर की तरफ देश को खोखला कर रही थी। इस अवसर पर पार्षद बलदेव राज, काका राम, बव्वू मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अखनूर। भाजपा का स्थापना दिवस मंगलवार को उत्साह से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सुंगल-ए की सरपंच अंजू शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर झंडा फहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर बूथ प्रधान समानित
ज्यौड़ियां। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को छंब विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारियों की तरफ से बूथ प्रधानों को समानित किया गया। बूथ प्रधानों के घर पर उनकी नेम प्लेट लगाई और छत पर भाजपा का झंडा फहराया और बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन सुना। इस बिषय में भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने बताया कि आज यह अभियान छंब विधानसभा क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथ पर आयोजित किया गया है। संवाद
----------------
पार्टी की सफलता कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं संघर्ष का नतीजा
अरनिया। मेरा बूथ सबसे मजबूत की भावना को चरितार्थ करते हुए भाजपा ने पार्टी के स्थापना दिवस पर मंगलवार को शक्ति केंद्र प्रमुख एवं प्रवक्ता राकेश पंत ने गांव स्लैड में बूथ अध्यक्षों के घर ध्वजारोहण व नाम पट्टिका लगाई।
पंत ने कहा कि छह अप्रैल को स्थापित यह पार्टी आज एक वट वृक्ष का रूप धारण कर चुकी है। विश्व में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपना स्थान बना चुकी है। ये सब कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं संघर्ष का नतीजा है। जो देश में आधे से ज्यादा राज्यों पर राज कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर पार्टी के चंद्र उदय सिंह, मंडल महासचिव चंद्रभूषण, बूथ अध्यक्ष नरेश कुमार, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, कुलदीप शर्मा व अजय शर्मा उपस्थित रहे।
-------------------
बिश्नाह में जगह-जगह पार्टी के झंडे फहराए
बिश्नाह। क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर जगह-जगह पार्टी के झंडे फहराए। पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा फहराया। मंडल की टीम ने जितने भी पार्टी के शक्ति केंद्र प्रमुख थे उन्होंने पोलिंग बूथ वार्ड अध्यक्षों के घर के आगे उनके नाम की पट्टिका के साथ-साथ उनके घरों की छतों पर भी झंडे फहराए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा, किसान नेता सतीश भारती, वरिष्ठ नेता राज सिंह, अनिल गुप्ता, राकेश पंत, संदीप शर्मा, प्रवीण कुमारी, राजीव शर्मा, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
------------------
बूथ प्रधान के घर पर ध्वज फहराया
सांबा। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए व बूथ स्तर पर ध्वज फहराए। वहीं बूथ प्रधान के गेट के बाहर नेम पलेट लगाई गई। जिले के दियानी में मंडल प्रधान मोहिंद्र पाल विक्का ने बूथ प्रधान के घर पर ध्वज फहराया। नड में डॉ. दवेंद्र मन्याल व अमर सिंह ने, रख में डीडीसी सदस्य सुभाष भगत ने, नानकेचक में डीडीसी सदस्य रमेश चंद ने, वेडियां में पंच पोली देवी, पंगवाल थोडू राम ने, समलाह पंच दवेंद्र कुमार, घगवाल में गीता भगत, सहदेव सिंह, प्रकाश शर्मा ने, राजपुरा में बीडीसी चेयरमैन राधा कृष्ण, कुलभूषण ने जतवाल में ध्वज फहराया। इसके अलावा सुंब, गोरण आदि में भी कार्यक्रम के आयोजन किए गए। संवाद
----------------
बूथ प्रधानों को समानित किया
ज्यौड़ियां। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को छंब विधानसभा क्षेत्र में भाजयुमो के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा की तरफ से बूथ प्रधानों को समानित किया गया। उनके घर में नेम प्लेट लगाई और पार्टी का झंडा फहराया।

इसमें पोलिंग बूथ-7 के अध्यक्ष जयपाल, पोलिंग बूथ-94 के अध्यक्ष वरयाम चंद और पोलिंग बूथ-112 के अध्यक्ष रवि कुमार के घर पर पार्टी का ध्वज लगाया गया। बूथ प्रधान के नाम की नेम प्लेट लगवाई और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन सुना। सुरेश शर्मा ने बूथ प्रधानों को समानित किया। इस मौके पर पंच रवि कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार, बूथ प्रधान रवि कुमार, जयपाल शर्मा, तिलक राज, संजय कुमार, भगवान दास, रतन लाल और अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं पंचायत मट्टू, म्यूनिसिपल कमेटी खौड़, तहसील खड़ाह बली, पंचायत हमीरपुर सिदड़, पलांवला सहित छंब विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed