{"_id":"645bfedd40b66f5fb3018305","slug":"police-school-programme-samba-news-c-10-1-112834-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मावा में पुलिस ने पढ़ाया नशा मुक्ति का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मावा में पुलिस ने पढ़ाया नशा मुक्ति का पाठ
Thu, 11 May 2023 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 11 May 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सीमावर्ती गांव मावा में पुलिस की ओर से मंगलवार को शहीद राइफलमैन वरुण कटल मेमोरियल सरकारी हाई स्कूल में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें सरकारी एवं निजी स्कूलों के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, प्रमुख नागरिकों और पुलिस अधिकारियों ने विचार रखे। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसएसपी बेनाम तोश थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित, एएसपी सुरिंदर चौधरी, डीएसपी डीएआर अजय आनंद, थाना प्रभारी घगवाल भारत भूषण, चौकी अधिकारी राजपुरा सुधीर सिंह, डीडीसी आशा रानी, बीडीसी राधा कृष्ण ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे वक्ताओं दस हजार, सात हजार और चार हजार रुपये का नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया। वहीं, पांच छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लार्ड शिव हायर सेकेंडरी स्कूल मावा, शहीद राइफल वरुण कटल मेमोरियल शासकीय महाविद्यालय मावा, न्यू मॉडर्न हाई स्कूल मावा आदि के छात्रों ने भाग लिया। एसएसपी ने कहा कि जिले में किसी भी सूरत में नशे पर रोक लगाई जाएगी। जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा। निकट भविष्य में जिले के सीमावर्ती गांवों में और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।