फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police

डीआईजी ने सांबा की सुरक्षा व्यवस्था जांची

विज्ञापन
police
सांबा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पाकिस्तान की ओर से किसी बड़ी वारदात को देखते हुए पुलिस को सतर्क करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस डीआईजी अतुल गोयल ने सांबा का दौरा किया। इस दौरान सम्मेलन हॉल में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में एसएसपी राजेश शर्मा ने स्वागत भाषण से की। उन्होंने अपराध की स्थिति, सीमा प्रबंधन और जिले के वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य पर विवरण दिया। शुरुआत में डीआईजी ने बैठक में मौजूद सभी प्रतिभागियों से बातचीत की। बैठक के दौरान सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने सीमा सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने, मानव, तकनीकी खुफिया जानकारी का उपयोग करके कार्रवाई योग्य इनपुट उत्पन्न करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखने और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्क रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीआईजी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को नशा तस्करों और उसके प्रचार-प्रसार करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए ताकि उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। बढ़ते अपराध पर सभी अधिकारियों को अपने-अपने थानों में दर्ज मामलों की निपटान दर में सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त एसपी, डीएसपी मुख्यालय सांबा, एसडीपीओ विजयपुर / बाड़ी ब्राह्मण, डीएसपी डीएआर, सीनियर पीओ डीपीओ, जिले के सभी एसएचओ आई/सी पीपी के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में डीआईजी ने बीपीपी कौलपुर और बीपीपी कामोर का भी दौरा किया, पुलिस जवानों के साथ बातचीत की और उन्हें विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed