फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police rescued a man who suffered a heart attack during an encounter in Akhal area of Kulgam

Jammu News: कुलगाम के अखल इलाके में मुठभेड़ के बीच पुलिस ने दिल का दौरा पड़ने से पीड़ित व्यक्ति को बचाया

विज्ञापन
Police rescued a man who suffered a heart attack during an encounter in Akhal area of Kulgam
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके के घने जंगलों में चल रही मुठभेड़ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से पीड़ित एक नागरिक को बचाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मानवता और त्वरित कार्रवाई का एक उत्साहजनक प्रदर्शन किया और स्थानीय लोगों की व्यापक सराहना प्राप्त की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना खुलशान अखल क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान हुई। मोहम्मद यूसुफ मीर नामक एक स्थानीय निवासी अचानक बेहोश हो गया और उसे दिल का दौरा पड़ा। आतंकवाद विरोधी अभियान में शामिल पुलिस दल ने बिना किसी हिचकिचाहट के तुरंत मदद प्रदान की। अपने वाहन से उन्होंने बीमार व्यक्ति को पास के अस्पताल पहुंचाया जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित और सहानुभूतिपूर्ण प्रतिक्रिया के लिए गहरा आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस बल ने इस महत्वपूर्ण क्षण में निस्वार्थ भाव से काम किया। एक स्थानीय निवासी ने कहा, उन्होंने एम्बुलेंस या किसी औपचारिकता का इंतज़ार नहीं किया। जोखिम के बावजूद उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और एक अनमोल जान बचाई। यह लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पुलिस का यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऑपरेशन जारी है। फिर भी आतंकवाद विरोधी अभियानों की भारी जिम्मेदारियों के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के इस दयालुतापूर्ण कार्य ने न केवल जनता के विश्वास को मजबूत किया है बल्कि कर्तव्य से परे जन कल्याण के प्रति पुलिस बल के समर्पण को भी रेखांकित किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि क्षेत्र में सुरक्षाबलों का आतंकवादी विरोधी अभियान पांचवें दिन भी जारी रहा। सुरक्षाबलों ने लगातार क्षेत्र में मुठभेड़ में शामिल आतंकवादियों पर शिकंजा कसा हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ पांचवें दिन भी जारी रही और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन, क्वाड कॉप्टर, हेली कॉप्टर सहित अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद, दक्षिण कश्मीर जिले के अखल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद शुक्रवार को शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनमें से केवल एक की ही शिनाख्त पुलवामा के हारिस नज़ीर के तौर पर हो पाई है जोकि 2023 से लश्कर-ए-तैयबा में सक्रीय था। इस मुठभेड़ के दौरान चार सेना के जवान भी घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस ऑपरेशन को सेना की स्पेशल पैरा फोर्स, 9 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), कुलगाम पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। क्षेत्र एक घना जंगल होने के कारण ऑपरेशन में समय लग रहा है। सूत्रों की मानें तो जंगल में कई प्राकृतिक गुफाएं भी हैं जिसमें आतंकवादी ठिकाना होने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed