{"_id":"63ffb8bd9e1286f5f10af87f","slug":"police-raid-samba-news-c-10-1-jam1005-58955-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शराब बेचने की सूचना पर रेहड़ी-फड़ी वालों \n\nपर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शराब बेचने की सूचना पर रेहड़ी-फड़ी वालों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बाड़ी ब्राह्मणा में लेबर चौक पर फ्लाईओवर के नीचे बुधवार शाम को पुलिस ने दी दबिश
- पीड़ितों का आरोप, बिना किसी कारण के किया गया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे के वार्ड-6 राजीव कॉलोनी में लेबर चौक पर फ्लाईओवर के नीचे रेहड़ी-फड़ी वालों पर बुधवार शाम को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लाठीचार्ज के दौरान तीन से चार रेहड़ी-फड़ी वाले घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि यहां उन्हें दुकानों और रेहड़ी-फड़ी पर शराब बेचने की शिकायतें मिली थीं।
रेहड़ी संचालक अशोक कुमार ने बताया कि वे लोग काफी सालों से यहां पर रेहड़ी लगा रहे हैं। आरोप लगाया कि बुधवार को पुलिस ने अचानक उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे उनके बेटे मानिक गुप्ता को सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस उनके घर तक पहुंच गई, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित का आरोप है कि रेहड़ी पर रखा सामान भी पुलिस ने फेंक दिया और गल्ले से पैसे भी निकाल लिए। अशोक ने बताया कि बाड़ी ब्राह्मणा नगर कमेटी हर रोज उनकी 20 रुपये की पर्ची काटती है। बावजूद इसके बिना किसी सूचना के पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। वहीं एक अन्य रेहड़ी संचालक राजीव कुमार ने आरोप लगाया कि वह रोजाना की तरह बुधवार को भी अपना कामकाज कर रहे थे। अचानक पुलिस ने हमला कर दिया और रेहड़ी पर रखा सामान नीचे गिरा दिया। लाठीचार्ज से उन्हें कई चोटें आई हैं। हालांकि उनके पास रेहड़ी लगाने का लाइसेंस भी है। रेहड़ी के मालिक इनायत ने बताया कि वह भी रोजाना की अपने काम पर थे और अचानक पुलिस ने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हुए हैं।
-- -- -- -
शिकायतें मिली थीं कि बाड़ी ब्राह्मणा लेबर चौक में पास दुकानों व रेहड़ी-फड़ी पर लोगों को शराब पिलाई जाती है, जिसको लेकर पुलिस ने वहां दबिश दी। इस दौरान रेहड़ी-फड़ी संचालकों को समझाने की कोशिश की गई कि शराब न बेचें। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसमें कुछ व्यक्ति जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
- राहुल नागर, एसडीपीओ, बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस