{"_id":"68376ee7720170705808e0c3","slug":"police-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-106494-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
सांबा। जिले के घगवाल के पहाड़ी क्षेत्रों में गत दिवस दो संदिग्ध देखे जाने पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।
इस पर बुधवार को पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र के चक लाला, जराईं चक सद्दा व चक मंगू गांवों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की ओर से बाई नाले को पूरी तरह खंगाला गया। सूत्रों के अनुसार कि बाई नाले से पहले भी घुसपैठ के काफी प्रयास किए गए थे।
सूत्रों के अनुसार कई प्रयास सफल भी हुए हैं। ऐसे में अब सुरक्षा बलों का बाई नाले पर पूरा ध्यान है। इसको लेकर इसी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने नदी नालों को पूरी तरह से खंगाला है। संवाद