फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police news

शहर में चोरी और सेंधमारी रोकना पुलिस की विश्वसनीयता के लिए अग्नि परीक्षा : आईजी

विज्ञापन
police news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। आईजी जम्मू भीमसेन टूटी ने शनिवार जम्मू जिले में अपराध समीक्षा की। आईजी ने चोरी और सेंधमारी के मामलों को पुलिस की विश्वसनीयता के लिए एसिड टेस्ट (अग्नि परीक्षा) बताया।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का त्वरित समाधान जनता की धारणा और विश्वास दोनों को आकार देने में अहम भूमिका निभाता है। संपत्ति संबंधी अपराधों पर भी जोर देकर कहा कि ऐसे मामले आम जनता को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। ये पुलिस की जांच क्षमता के लिए सीधी चुनौती पेश करते हैं। लिहाजा दोनों ही तरह के मामलों को गंभीरता से लें।
विज्ञापन

आईजी ने इन मामलों के क्षेत्रवार लंबित जांच, अनसुलझे मामलों और बार बार अपराध करने वाले आंकड़े लिए। निर्देश दिया कि संवेदनशील इलाकों, मार्केट और सेंधमारी की हॉटस्पाट बन चुकीं काॅलोनियों में गश्त बढ़ाई जाए। खासकर रात के समय इसे और मजबूत करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed