{"_id":"5f32e1208ebc3e3cc77e4124","slug":"police-jammu-news-jmu216348437","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने का फोन खराब, कैसे सुनाएं अपनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने का फोन खराब, कैसे सुनाएं अपनी समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। जहां एक ओर कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को जकड़ लिया है। वहीं दूसरी ओर बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसमें थाने का लैंडलाइन फोन कई माह से खराब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस महामारी में कभी किसी वक्त कुछ भी हो सकता है, और पुलिस को सूचित करना पड़ सकता है।
लोगाें का कहना है कि क्षेत्र में किसी अज्ञात या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देनी पड़ सकती है, लेकिन थाने का फोन खराब होने के कारण उनको काफी परेशानियां आ रही हैं, जिसका अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बाड़ी ब्राह्मणा हादसों के लिए जाना जाता है और इनकी सूचना थाने में देनी पड़ती है। टेलीफोन खराब होने की अवस्था में कैसे पुलिस को सूचना दी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द थाने के टेलीफोन को ठीक कराया जाए, जिससे जनता को थाने में किसी प्रकार की सूचना देने के लिए भटकना न पड़े।
बीरपुर पंचायत के पूर्व सरपंच गौतम सिंह ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस को किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए थाने का फोन बहुत मायने रखता है। इसलिए तुरंत इसको ठीक कराना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा बाड़ी ब्राह्मणा के ब्लॉक प्रधान अत्रेश दत्ता ने कहा कि थाने का फोन खराब होना गंभीर समस्या है। यह पुलिस विभाग द्वारा एक बहुत बड़ी लापरवाही है।