फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police investigation

Jammu News: चोरी वाले इलाकों के हॉटस्पॉट चिह्नित करेगी पुलिस

विज्ञापन
police investigation
- संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई जाएगी गश्त, वारदात के बाद पुलिस सक्रिय
विज्ञापन

- हॉटस्पॉट पर निगरानी और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब उन इलाकों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित करेगी, जहां लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। जानीपुर पुलिस थाने में दर्ज चोरी के एक मामले के बाद एसपी सिटी नॉर्थ विवेक शेखर ने सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
एसपी सिटी नॉर्थ ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं का विश्लेषण कर ऐसे स्थानों की पहचान करें, जहां वारदात बार-बार हो रही हैं। इन इलाकों में पुलिस की नियमित गश्त के साथ रात के समय विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ-साथ डॉयल 112 की मूवमेंट बढ़ाने को भी कहा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी नाॅर्थ विवेक शेखर ने कहा कि ऐसी घटनाओं को पुलिस गंभीरता से ले रही है। सभी एसएचओ को अपने क्षेत्रों में हॉटस्पॉट चिह्नित कर वहां गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पूर्व में चोरी के मामलों में शामिल रहे लोगों की गतिविधियों की भी निगरानी की जाएगी। पुलिस टीमों को संदिग्धों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए दबिश देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed