फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police honored for good work

Jammu News: डकैतों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को आईजीपी जम्मू ने किया सम्मानित

विज्ञापन
Police honored for good work
13 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, आईजीपी बोले- अच्छा कार्य करने वालों की सराहना बेहद जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। पिछले महीने हाईवे पर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को अखनूर पुलिस स्टेशन में आईजीपी जम्मू आनंद जैन ने सम्मानित किया। उनके साथ डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज शक्ति पाठक, एसएसपी जम्मू डॉ. विनोद कुमार, एसपी ग्रामीण राहुल चाढ़क मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा, थाना प्रभारी जहीर मन्हास, थाना प्रभारी घरोटा जोगिंदर चिब भी उपस्थित थे।

आईजीपी ने कहा कि जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में 11 डकैतियों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को टीम ने गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। यह बेहद जरूरी है कि अच्छा कार्य करने वालों की सराहना करें। इनसे प्रेरणा लेकर बाकी कर्मी भी बेहतर कार्य करें। मौके पर एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थाना प्रभारी थन्नामंडी हिलाल अजहर, थाना प्रभारी अखनूर जहीर मुश्ताक, पीएसआई पंकज कटोच चौकी प्रभारी चौकी चौरा, पीएसआई अरुण शर्मा चौकी प्रभारी सिद्दड़ा, हेड कांस्टेबल कर्ण सिंह, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल विजय कुमार, कांस्टेबल राहुल शर्मा, कांस्टेबल सनी शर्मा, कांस्टेबल यशपाल और एसपीओ अक्षय चौधरी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed