फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police Commemoration Day: Tributes will be paid to the martyred police personnel today

स्मरणोत्सव दिवस: शहीद पुलिस जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, LG बोले- देश की निस्वार्थ सेवा के लिए हमेश किए जाएंगे

Fri, 21 Oct 2022 10:03 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 21 Oct 2022 10:03 AM IST
सार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस, उनके परिवारों के लिए संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कमर तोड़ने में काफी हद तक सफल रही है।

विज्ञापन
Police Commemoration Day: Tributes will be paid to the martyred police personnel today
Police Commemoration Day - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

पुलिस का राष्ट्रीय स्मरणोत्सव दिवस 21 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहर में दो स्थानों पर तीन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहला कार्यक्रम सुबह 8.45 मिनट पर रेलवे स्टेशन स्थित शहीदी स्थल पर किया गया। यहां डीजीपी समेत तमाम अधिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सुबह 9.30 बजे गुलशन मैदान में परेड आयोजित की गई और मुख्य कार्यक्रम हुआ। वहीं, देर शाम 6.30 बजे रेलवे स्टेशन स्थित शहीदी स्थल पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस स्मरणोत्सव दिवस पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, 'मैं कर्तव्य के प्रति अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके बलिदान और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद किया जाएगा।'
विज्ञापन


वहीं, डीजीपी दिलबाग सिंह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस, उनके परिवारों के लिए संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कमर तोड़ने में काफी हद तक सफल रही है। ड्यूटी के  दौरान पुलिस के जवानों ने अमूल्य बलिदान देकर जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति वापस लाने का प्रयास किया है। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है।1989 के बाद से ही पाकिस्तान ने आतंकियों को प्रदेश में भेजना शुरू किया और यह सिलसिला आज भी जारी है। तब से अब तक देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए 1604 पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस शहीदों की लंबी सूची में एक उप महानिरीक्षक, एक पुलिस अधीक्षक, 22 पुलिस उपाधीक्षक, 28 निरीक्षक, 39 उप निरीक्षक, 69 सहायक उप निरीक्षक, 150 हेड कांस्टेबल, 189 वरिष्ठ ग्रेड कांस्टेबल, 563 कांस्टेबल, 516 विशेष पुलिस अधिकारी और 26 अनुयायी शामिल हैं।
 

Police Commemoration Day: Tributes will be paid to the martyred police personnel today
Police Commemoration Day - फोटो : निखिल मेहता

धमकियों ने और किया मजबूत 
तीन दशक से जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों और उनके परिवारों को धमकियां मिलती रही हैं। हालांकि इन धमकियों ने उन्हें और मजबूत किया है। उनके साहस ने आने वाली पीढ़ियों को उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया है। आतंक से लड़ने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से लेकर आपदाओं में पीड़ितों को सहायता करने तक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों और उनकी संपत्ति की सेवा और सुरक्षा के लिए अपने समर्पण को साबित किया है।

समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा ने किया गौरवान्वित
जम्मू-कश्मीर पुलिस के समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा ने भारत को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य नेताओं ने कई अवसरों पर जेके पुलिस के बलिदानों और उपलब्धियों की सराहना की है। जेकेपी ने राष्ट्र के लिए जो सेवा की है, उसे मान्यता देते हुए इसे शौर्य के लिए एक अशोक चक्र, 2 कीर्ति चक्र, 18 शौर्य चक्र, 1672 राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक और 1822 जम्मू-कश्मीर पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed