फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   police caught suspects near loc

पुलिस ने जिन्हेें संदिग्ध समझकर पकड़ा वे फौजी निकले

Thu, 14 Jul 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 14 Jul 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
police caught suspects near loc
सीमा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : File Photo

घाटी के बवाल से आतंकियों की वारदात की आशंकाओं को लेकर मुस्तैद हुए लोगों ने फौजी वर्दी में चार संदिग्ध लोगों को देखा। पुलिस ने आतंकी समझकर इन चारों की तलाश शुरू कर दी। दोपहर बाद इन चारों को पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ की। 

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि चारों नजदीक ही सेना की बटालियन के जवान थे। एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता के अनुसार सारी छानबीन के बाद चारों को छोड़ दिया गया। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा आरएस पुरा से 15 किमी दूर सुबह चार संदिग्ध लोगों को फौजी वर्दी में देखा गया। चारों खेतों से निकल रहे थे और पिट्ठू बैग लगाए हुए थे। 
विज्ञापन


पिट्ठू में इन चारों लोगों को देखकर स्थानीय लोग घबरा गए। लोगों ने सुबह साढ़े छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम को इन संदिग्धों की सूचना दी। चट्ठा पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और सीआरपीएफ ने चलाया सर्च अभियान

police caught suspects near loc
इंडो पाक बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो

सीआरपीएफ को भी क्षेत्र में बुला लिया गया। तलाशी अभियान के बाद चारों को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्हें चौकी लाया। इन चारों ने बताया कि वह क्षेत्र में ही मौजूद सेना की 18 मद्रास के सिपाही हैं। सुबह बाहर निकले हैं। पुलिस ने बटालियन अधिकारियों से भी पूछताछ की। पूछताछ के बाद अधिकारियों ने इन चारों की शिनाख्त की। 

एसएसपी के अनुसार चारों को सेना के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। मौजूदा समय में हालात काफी गंभीर हैं और लोगों की मुस्तैदी सही है। पुलिस इन सभी सूचनाओं को गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने पहले से ही नाकों को मुस्तैद किया है। 

सीमावर्ती क्षेत्रों के आसपास मुस्तैदी बरती जा रही है। सेना के अधिकारियों को कहा गया है कि वह अपने जवानों को पैदल तीन-चार की संख्या में नहीं निकलने दें। अक्सर आतंकी दो से चार की संख्या में आते हैं, जिसके कारण लोग खौफ में आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed