फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police and bsf news

Jammu News: पुलिस और बीएसएफ ने किया संयुक्त गश्त अभ्यास

Sat, 07 Dec 2024 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 07 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
police and bsf news
जम्मू-कश्मीर पुलिस व बीएसएफ के अ​धिकारी व जवान  सीमावर्ती क्षेत्रों में  संयुक्त गश्त करते हुए। - फोटो : samba
सांबा / आरएसपुरा। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल संयुक्त गश्त अभ्यास किया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बीएसएफ की 65 और 159 बटालियन के कमांडेंट के साथ एसएसपी सांबा, बीएसएफ और जिला पुलिस सांबा के क्षेत्रीय अधिकारियों ने संयुक्त गश्त अभ्यास किया। इस अभ्यास का उद्देश्य जिला सांबा की अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सुरक्षा तैयारियों और रणनीतिक स्थानों का आकलन करना था।
संयुक्त टीम ने क्षेत्र में संभावित घुसपैठ के स्थानों की पहचान करने के लिए नालों, खड्डों, पुलियों और नहरों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस-सार्वजनिक समन्वय बढ़ाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समय पर जानकारी साझा करने को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय निवासियों के साथ भी बातचीत की। अभ्यास के दौरान अधिकारियों ने जवानों से बातचीत की और अतिरिक्त सतर्क रहने के लिए कहा। जिला सांबा में सीमा सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने के लिए सुरक्षा के संबंध में विभिन्न मापदंडों और उपायों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने आरएस पुरा-अरनिया सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर संयुक्त गश्त अभ्यास किया। एसपी मुख्यालय जम्मू, 7 बटालियन बीएसएफ, 120 बटालियन बीएसएफ और 165 बटालियन बीएसएफ के अधिकारियों और उपजिला आरएस पुरा, आईसी बीपीपी आगरा चक, एसएचओ आरएस पुरा, एसडीपीओ आरएस पुरा के पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ अभ्यास में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed