{"_id":"6a2b20f368828394f10c82d5","slug":"police-administration-metadoor-jammu-news-c-10-jmu1062-936357-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस मुख्यालय से 100 मीटर दूर साये नियमों पर लग रही अवैध ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस मुख्यालय से 100 मीटर दूर साये नियमों पर लग रही अवैध ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील परेड चौक पर मेटाडोर चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर अव्यवस्था लगातार देखने को मिल रही है, वहां से महज करीब 100 मीटर दूर पुलिस मुख्यालय है। इसके बावजूद यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और आम लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
परेड चौक प्रमुख व्यापारिक और शैक्षणिक क्षेत्रों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी क्षेत्र में महिला कॉलेज व कई बड़े बाजार हैं। इसके अलावा सड़क शालमार अस्पताल और सचिवालय तक ले जाती है। ऐसे में सुबह से शाम तक लोगों और वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। मेटाडोर चालक यात्रियों को बैठाने और उतारने के लिए निर्धारित स्थानों के बजाय बीच चौराहे और सड़क किनारे वाहन खड़े कर रहे हैं। कई बार एक साथ कई मेटाडोर सड़क पर खड़े होने से यातायात बाधित हो जाता है। न केवल जाम की स्थिति बनती है बल्कि राहगीरों को भी जोखिम उठाकर सड़क पार करनी पड़ती है।
लोगों का कहना है कि अधिकारियों और कर्मियों की आवाजाही लगातार रहती है लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। नागरिकों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि परेड चौक में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
कब और कहां हुए हादसे
पांच जून को अनियंत्रित मेटाडोर कैनाल रोड पर खंबे के साथ टकराई और लगभग आठ सवारियां घायल हो गईं।
21 जून 2025 को तेज रफ्तार मेटाडोर शालामार रोड पर रेलिंग से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
23 जुलाई 2025 को बेकाबू मेटाडोर जानीपुर कॉलोनी में दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गई। हादसे में चालक सहित तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।