फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   PoK citizens seized with 1200 pounds

राह-ए-मिलन से भारत आ रहे पीओके नागरिक से 1200 पाउंड बरामद

Tue, 09 Aug 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 09 Aug 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
PoK citizens seized with 1200 pounds
भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo

जिले में पीओके से राह-ए-मिलन पहुंचे एक व्यक्ति से सुरक्षा जांच के दौरान 1200 पाउंड बरामद किए गए। सुरक्षा एजेंसियों ने उससे घटों पूछताछ करने के बाद उससे मिले पाउंड्स को पुलिस के पास जमा करवाने के बाद उसे भारत में बसे उसके रिश्तेदारों के पास जाने दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद जब जिले में भारत पीओके नियंत्रण रेखा पर बनी चक्का दा बाग की राह-ए-मिलन खोली गई तो उस पार से पीओके के 52 लोग इस पार भारतीय क्षेत्र में पहुंचे। जब उनकी सुरक्षा जांच होने लगी तो एक व्यक्ति अकीक उल रहमान पुत्र अब्दुल रहमान, निवासी कोटली, पीओके के पास से 1200 पाउंड बरामद हुए। 
विज्ञापन


इस पर तत्काल उसे अन्य यात्रियों से अलग कर इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी करंसी लेकर इस पार आने का कारण पूछा गया। उसने बार-बार एक ही बात कही कि वह इस बात से अंजान है कि चक्का दा बाग के रास्ते इतनी मात्रा में पैसा नहीं ला सकते। यदि मुझे इस बात का पता होता तो मैं इतना पैसा लेकर नहीं आता। पूछताछ के बाद पुलिस के पास पाउंड जमा करने के बाद उसे उसके रिश्तेदारों के पास जाने दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत-पाक के बीच चक्का दा बाग के रास्ते कोई भी 15 हजार रुपये से अधिक राशि अपने साथ लेकर आर-पार आवाजाही नहीं कर सकता। इससे अधिक राशि मिलने पर उसे जमा कर लिया जाता है, जिसे उस यात्री के लौटते समय वह राशि लौटा दी जाती है। सोमवार को पीओके के 132 लोग राह-ए-मिलन से आर-पार हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed