फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Points will fetch by power and wate

बिजली-पानी की उपलब्धता दिलाएगी स्मार्ट सिटी के लिए अंक

Mon, 06 Jun 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 06 Jun 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
Points will fetch by power and wate
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत देश भर में 2019-20 तक 100 शहरों को स्मार्ट बनाया जाना है। - फोटो : Demo Pic.
केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित स्मार्ट सिटी मिशन में जम्मू को शामिल करवाने के लिए बिजली और पेयजल की स्थिति में सुधार लाना ही होगा। स्मार्ट सिटी मिशन में किसी शहर को शामिल होने के लिए अन्य बिंदुओं के साथ बिजली और पेयजल की वर्तमान स्थिति पर भी अंक मिलते हैं। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गर्मी के मौसम में जम्मू शहर में बिजली और पेयजल की मांग और उपलब्धता में अंतर लगातार बढ़ने से संकट जैसे हालात हैं। इसके अलावा कमजोर बिजली ढांचा, बिजली की बर्बादी और बिजली चोरी पर नकेल भी नहीं लग पा रही है। 
विज्ञापन


आठ से लेकर 14 घंटे तक बिजली कटौती दिन में हो रही है। वहीं पेयजल की मांग और उपलब्धता में अंतर तीन मिलियन गैलन डेली (एमजीडी) तक पहुंच चुका है। तवी नदी फिलहाल जम्मू शहर की प्यास बुझाने का मुख्य स्रोत है। मांग बढ़ने से तवी नदी का स्रोत अब कम पड़ने लगा है। जम्मू शहर में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए चिनाब पेयजल परियोजना को शुरू किए जाने की जरूरत है, लेकिन राज्य सरकार अभी तक परियोजना के लिए फंड तक जुटा नहीं पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल शहरों में सुचारु बिजली व पेयजल आपूर्ति, ठोस कचरा प्रबंधन, यातायात प्रबंधन, सेहत व सुरक्षा का बेहतर इंतजाम और नगर निगम की ओर से बिल्डिंग प्लान और संपत्ति टैक्स पर काम करना ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed