{"_id":"6159fe6f8ebc3e626a6f7107","slug":"poiltical-vijaypur-news-jmu2450111116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी पार्टी ने एनएचएआई के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किया प्रदर्शन
Link Copied
बाड़ी ब्राह्मणा। सरोर अड्डा क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रोविंशियल अध्यक्ष मनजीत सिंह और एसटी इकाई के सलीम आलम की देखरेख में रविवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के खिलाफ दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे की वाइंडिंग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सलीम आलम ने कहा कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के लिए अथॉरिटी के पास और भी कई विकल्प हैं, लेकिन वह अपनी मनमर्जी से उन क्षेत्रों से दिल्ली एक्सप्रेसवे-कटरा निकाल रहे हैं। जहां स्थानीय लोगों को काफी नुकसान आएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के उनमें घर दुकान और खेती योग्य जमीन आ रही है। इससे उनको बड़ा नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस अगर और क्षेत्रों से निकाला जाता है तो वहां पर दूरी में कमी भी आएगी और बनाने के खर्चे में भी कमी आएगी। इसको लेकर सरकार को इस ओर तवज्जो देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विजयपुर से सरोर अड्डा तक जितने भी लोगों के घर और मकान बीच में आ रहे हैं उनको काफी नुकसान होगा। अगर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने अपनी मनमर्जी बंद नहीं की तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी उग्र हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।