फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल बाबू परमानंद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
poiltical
सांबा। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल को बुरानी, दिल्ली में 37वें अखिल भारतीय दलित लेखक सम्मेलन में बाबू परमानंद राष्ट्रीय पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया गया है। उनका हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बाबू परमानंद के साथ लंबे समय से साथ रहा।
विज्ञापन

उन्होंने मिलकर दलित समाज के लिए कई काम किए, जिनकी स्मृति में यह पुरस्कार भारतीय दलित साहित्य अकादमी (बीडीएसए) की तरफ से दिया जाता है। यशपाल कुंडल को यह पुरस्कार मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री संघ प्रिय गौतम ने दिया। जिन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर के साथ काम किया। पुरस्कार प्रस्तुति समारोह में डॉक्टर एसपी सुमनाखाशर, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बीडीएसए शामिल हुए। इसके साथ ही विदेश के कुछ प्रतिनिधियों के अलावा देश भर से हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया। समारोह में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बीडीएसए की जम्मू-कश्मीर इकाई के सचिव डॉ. विजय भगत भी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कुंडल ने उन्हें पुरस्कार के लिए चुनने के लिए अकादमी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बाबू परमानंद महान व्यक्ति रहे, जिन्होंने दलितों के कल्याण और विकास के लिए सराहनीय काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed