फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ता रहें तैयार

विज्ञापन
poiltical
दोमाना। कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहेें। पार्टी 50 से ज्यादा सीटे लेकर प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसलिए कार्यकर्ता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करें। यह आह्वान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नागबनी में हुए जिला जम्मू गामीण के मोर्चा सम्मेलन में किया। इसका आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

रवींद्र रैना ने जिला ग्रामीण के अंतर्गत सात मोर्चा के जिलाध्यक्षों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और पार्टी को मंडलों से लेकर बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। जिला के मोर्चा अध्यक्ष दीपक पांडेय, रजनी देवी, शमशेर प्रजापति, असगर अली, सरदार गुरबचन सिंह, सतीश शर्मा, विनोद कुमार से जानकारी ली। इसके साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को हर घर तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की सरकार गठित होने से साबित होता है कि देशवासी भाजपा सरकार की योजनाओ और रिती नीति से प्रभावित हैं। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सजींता डोगरा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बरम ज्योत सत्ती, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमी खजूरिया, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर गारू राम भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी जिला ग्रामीण व पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, प्रदेश सचिव व सह प्रभारी जिला ग्रामीण शैलजा गुप्ता, जिला ग्रामीण महामंत्री कस्तूरी लाल शर्मा, बाबू राम भगत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed