फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

भाजपा का स्थापना दिवस हर बूथ पर मनाने का अनुरोध

विज्ञापन
poiltical
अखनूर। भाजपा कार्यकर्ताओं की मंगलवार को मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने की। डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

जगदीश भगत ने बुधवार को पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम को हर बूथ कर मनाए जाने का आग्रह किया। 7 से 20 अप्रैल तक सभी कार्यकर्ताओं को सामाजिक पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने को कहा गया। इनमें जिले की टीम से 14 संयोजक, 14 सह संयोजक को नियुक्त किया गया। जगदीश भगत ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए जागरूक करें। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल, शारदा देवी, सुरेश शर्मा, भूषण बराल, पूर्व बीसी दलजीत सिंह, जुगल डोगरा, सोभा राम, सुरिंदर सिंह, कुलवंत सिंह, केडी शर्मा, शाम सिंह, सुखदेव सिंह, जगन नाथ, सोनिया वर्मा, राज कुमार, अशोक चौधरी, प्रदीप चौधरी व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद

हर कार्यकर्ता के घर की छत पर लगे भाजपा का झंडा
विजयपुर। भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जा रहा है। पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रमुख को 10 झंडे बांटते हुए कहा कि बूथ स्तर पर भाजपा का झंडा लहरा कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएं। भाजपा का हर देशभक्त, राष्ट्रवादी कार्यकर्ता घर की छत पर पार्टी का झंडा जरूर लगाए। इस मौके पर शशिपाल वैद, अजय शर्मा, जय राम शर्मा, अमित दुबे, धीरज शर्मा, चंदर शेखर, राहुल महाजन, राधे, दीपक शर्मा, कुलदीप शर्मा, बाबा लंबरदार मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed