फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poet program in KL Auditorium

युवा कलाकारों ने बिखेरे संगीत के सुर

Sat, 15 Nov 2014 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 15 Nov 2014 06:35 PM IST
विज्ञापन
Poet program in KL Auditorium
नमीं डोगरी संस्था की ओर से शनिवार को जम्मू स्थित कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के केएल सहगल सभागार में इक शाम संजय विद्रोही के नाम संगीत संध्या के आयोजित कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने समां बांधा।
विज्ञापन


युवा कलाकारों ने संगीत के ऐसे सुर बिखेरे कि हर कोई वाहवाही करने लगा। कलाकारों में डुग्गर वंदना नामक सहगान प्रस्तुत कर सबको अपनी संगीत कला का परिचय दिया। राकेश दयोल की गायकी सभी ने पसंद की।
विज्ञापन


वहीं, ‘इक अधूरा सुखन लेइए, किन्न चिर में रूह भकटता’ के बोल वाले गीत पर जब गायक राकेश ने अपनी मधुर तान छेड़ी तो श्रोताओं ने तालियों की गूंज से से स्वागत किया। डुग्गर वंदना में शामिल स्वतंत्र, अजय, रोहित, राकेश, सुमित, मीनाक्षी, सोनिया, वंदना, शबनम, करुणा, पल्लवी, प्रिया युवा कलाकारों ने सहगान प्रस्तुत किया, जिसमें डुग्गर संस्कृति की सुनहरी झलक श्रोताओं ने महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संगीत संध्या में जेएंडके के पूर्व एडवोकेट जनरल डीसी रैना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एसबीआई जम्मू के एजीएम एसके कपूर खास तौर से आमंत्रित थे, जबकि सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एसएस आनंद लहर ने इस संगीत संध्या की अध्यक्षता की। इस दौरान नमीं डोगरी संस्था के प्रधान हरीश कैला उपस्थित रहे।

पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ संगीत संध्या का शुभारंभ हुआ। सुमित भारद्वाज, जुलेखा फरीद, अजय भगत, गुरजीत सिंह ने भी अपने गीत पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर राजेश कुमार और जोगिंदर पाल तबला पर, संजय पाशी गिटार पर, सतीश ललोतरा ढोलक  पर और सींथ वाद्य यंत्र पर जानी ने संगति प्रदान कर गायक कलाकारों के  साथ अपनी पहचान प्रस्तुत की।


डुग्गर कला और संस्कृति की इस प्रस्तुति में संगीत संध्या के कलाकारों को अतिथियों ने भी सराहा। अदबी कुंज के प्रधान शाम तालिब, अरनेश ओम दलमोत्रा, डा. चंचल शर्मा, केएल मस्त, रवि राजदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed