{"_id":"57164ba44f1c1b10668b458a","slug":"pm-s-visit-to-ktdha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने वाजपेयी के बहाने पीडीपी और कश्मीरी अवाम को साधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने वाजपेयी के बहाने पीडीपी और कश्मीरी अवाम को साधा
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 19 Apr 2016 08:46 PM IST
सार
- मोदी ने मां वैष्णो दरबार से दिखाया विकास का सपना
- युवा शक्ति को जगाने और ताकत का अहसास कराने से नहीं चूके
- घाटी में हिंसा और एनआईटी विवाद के बाद खेल भावना का संदेश महत्वपूर्ण
- स्वच्छ भारत का भी दिया संदेश
विज्ञापन
अस्पताल का उद्घाटन करते प्रधानमंत्री
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेकर गठबंधन सहयोगी पीडीपी और कश्मीरी अवाम को साधने की कोशिश की। माता वैष्णो देवी के दरबार से रियासत को विकास का सपना दिखाया। उन्होंने सड़क, बिजली, रेल तथा चिकित्सा सुविधा का मुद्दा उठाकर लोगों का दिल जीतने की कोशिश की। साथ ही युवा वर्ग को उनकी ताकत का अहसास कराने से भी नहीं चूके।
मोदी ने चार घंटे के अपने रियासत के दौरे में हर उन बिंदुओं को छूकर लोगों का दिल झकझोरने की कोशिश की, जिससे जनता का सीधा सरोकार होता है। जम्मू से श्रीनगर के बीच निकट भविष्य में आधे समय में दूरी तय करने की बात कही तो देशभर से रियासत को रेल नेटवर्क से जोड़ने की बात भी कही।
उनका खास फोकस युवाओं तथा लोगों की सेहत पर रहा। युवा शक्ति को जगाने के लिए उन्होंने खेल को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। साथ ही हर चीज को खेल भावना से लेने की बात कहकर लोगों को आपसी सौहार्द्र, भाईचारा कायम करने का संदेश दिया। हंदवाड़ा एवं कुपवाड़ा हिंसा और एनआईटी विवाद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल भावना के संदेश को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मां वैष्णो देवी के चरणों में बैठकर स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान
प्रधानमंत्री से बाचतीच करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
पीडीपी हमेशा से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को स्वर्णिम बताते हुए उनके रास्ते पर रियासत में शांति प्रक्रिया की वकालत करती रही है। गठबंधन पार्टनर तथा कश्मीर की जनता को संतुष्ट करने के उद्देश्य से ही उन्होंने कहा कि वे उनके सपनों के अनुरूप ही रियासत का विकास चाहते हैं।
उन्होंने इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत के साथ ही सबको साथ लेकर सबका विकास करने की इच्छा जताई। साथ ही लोगों को यह अहसास कराने से भी नहीं चूके कि यहां के लोगों की वाजपेयी के प्रति अटूट श्रद्धा है। प्रधानमंत्री ने योग का महत्व भी समझाया। कहा कि यह लोगों की सेहत का राज है। यदि इस पर ध्यान देंगे तो स्वस्थ रहने की पूरी गारंटी है।
प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत का भी संदेश दिया। मां वैष्णो देवी के चरणों में बैठकर उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया। कहा कि आज जीवन शैली बदल रही है। स्वच्छता ऐसा काम है जिससे लोग बीमारियों से बच सकते हैं। देश में गंदगी के कारण काफी लोग बीमार होते हैं। बचपन में 40 फीसदी मौत का कारण हाथ धोकर न खाना है। स्वच्छता अभियान चलाकर ऐसा काम करें जिससे लोग स्वस्थ रहें।