फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm modi must follow vajpayee's friendship policy with pakistan: farooq

पैकेज से कश्मीरियों का दिल नहीं जीत सकते मोदी: फारूक

Sun, 25 Oct 2015 11:26 AM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
pm modi must follow vajpayee's friendship policy with pakistan: farooq

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि  सिर्फ पैकेज देकर वह कश्मीरी लोगों का दिल और दिमाग नहीं जीत सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न सिर्फ कश्मीर के लोग बल्कि मुस्लिमों में भी इस बात का भय है कि वह देश में सुरक्षित हैं या नहीं हैं और आज की सरकार इस डर को दूर करने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर मसले का हल निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी की तर्ज पर पाकिस्तान के साथ दोस्ती की नीति अपनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर के हालात को बेहद खतरनाक करार देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि भले ही पीएम मोदी ने कश्मीर के लिए एक लाख करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया है, लेकिन वह इससे वहां के लोगों के दिल और दिमाग को नहीं जीत सकते हैं।

बातचीत हमारे बचे रहने के लिए बहुत जरूरी है

pm modi must follow vajpayee's friendship policy with pakistan: farooq

राज्य के मसले का हल पाकिस्तान के साथ ही मिलकर निकाला जा सकता है। नहीं तो हम इसी तरह पिसते रहेंगे। आतंकवादी लगातार सीमापार से आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत जरूरी है।

बकौल अब्दुल्ला बातचीत हमारे बचे रहने के लिए बहुत जरूरी है, तभी हम भारत के अन्य राज्यों की तरह विकास कर सकते हैं। देश के अन्य राज्य चांद पर पहुंच गए हैं और हम अब भी धरती पर ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed