फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Plot for dangerous attack from Pulwama being planned from PoK Punjab and Kashmir

पीओके-पंजाब और कश्मीर में रची जा रही पुलवामा से भी खतरनाक हमले की साजिश, ये दो आतंकी बना रहे योजना

Fri, 28 Aug 2020 10:05 AM IST
प्रशांत कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 28 Aug 2020 10:05 AM IST
सार

  • पुलवामा हमले के 19 आरोपियों में से छह अब भी खुले घूम रहे हैं
  • आतंकी पंजाब, पीओके और कश्मीर के बीच अपना नेटवर्क चला रहे हैं
  • जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने वाला सबसे बड़ा आतंकी अशाक है

विज्ञापन
Plot for dangerous attack from Pulwama being planned from PoK Punjab and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेढ़ साल बाद भी पुलवामा हमले के जख्म अभी ताजा हैं। आतंकियों का यह अब तक का सबसे बड़ा हमला माना गया है। लेकिन आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद इससे भी बड़ा हमला करने की फिराक में है। पुलवामा हमले के 19 आरोपियों में से छह अब भी खुले घूम रहे हैं। इनमें पाकिस्तान के चार और दो कश्मीर के हैं। यह आतंकी पंजाब, पीओके और कश्मीर के बीच अपना नेटवर्क चला रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलवामा से भी बड़ा हमला करने की साजिश रची जा रही है। इस साजिश को कश्मीर के दो आतंकी अशाक नेंगरू और समीर डार अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः तस्वीरेंः वायुसेना ने एम-17 हेलीकॉप्टर से चलाया बचाव कार्य, 34 घंटे बाद सात लोगों को सुरक्षित निकाला
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनआईए ने पुलवामा हमले में 19 दोषियों के नाम दिए हैं। इनमें पांच आतंकी मारे जा चुके हैं। छह अभी फरार हैं और आठ पकड़े गए हैं। फरार आरोपियों में पाकिस्तान के जैश सरगना मसूद अजहर, मसूद का भाई राउफ अजहर, अमर अल्वी, मो इस्माइल और कश्मीर के काकापुरा पुलवामा का समीर अहमद डार और राजपुरा पुलवामा का अशाक अहमद नेंगरू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशाक नेंगूर का हाथ नगरोटा के बन टोल प्लाजा हमले में भी था। पंजाब के तरतारन में बॉर्डर पर ड्रोन से फेंके गए हथियार भी नेंगरू को रिसीव करने थे और जम्मू के कालूचक में पकड़े गए ओजी वर्करों का नेटवर्क खड़ा करने में भी नेंगरू का हाथ है। अशाक नेंगरू पंजाब, पीओके और कश्मीर में मौजूद जैश आतंकियों के संपर्क में है।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सैलाब के महातांडव के बीच यहां हुई बर्फबारी, उफान पर नदियां, देखिए तस्वीरें

जैश-ए-मोहम्मद के लिए अब काम करने वाला सबसे बड़ा आतंकी अशाक है

जैश-ए-मोहम्मद के लिए अब काम करने वाला सबसे बड़ा आतंकी अशाक है, जो बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। नेंगरू की अजहर मसूद के भाई राउफ मसूद से सीधी बात होती है। पंजाब में भी नेंगरू ने अपने नेटवर्क में लोग जमा कर रखे हैं। कश्मीर के ओजी वर्कर(आतंकियों के मददगार) पंजाब में नेंगूर के लिए काम कर रहे हैं, जो वहां पर हथियार जमा करने, आतंकी साजिश के लिए तकनीकी ढांचा तैयार करने और इंटरनेशनल बॉर्डर से हथियारों की सप्लाई लेने और घुसपैठ करने वाले आतंकियों को कश्मीर पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।

जैश-ए-मोहम्मद बड़े हमले की फिराक में
खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक अपने खूंखार आतंकियों के दल को तैयार कर रहा है। 20 से 22 वर्ष के एक दर्जन आतंकी कठुआ हीरानगर सेक्टर में उस पार पाकिस्तानी क्षेत्र शकरगढ़ में तैयार हो रहे हैं। इन आतंकियों को हीरानगर, सांबा, परगवाल, अरनिया बॉर्डर से घुसपैठ कराने की तैयारी है। यह आतंकी अपने साथ किसी भी तरह का सामान लाकर हमला करने की साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed