फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   players of jammu-kashmir playing on grassy field, how can they compete against the players of other states

जम्मू-कश्मीर : घास भरे मैदान में भिड़ रहे खिलाड़ी, दूसरे राज्यों के धुरंधरों का कैसे करेंगे मुकाबला

Sun, 21 Feb 2021 12:11 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 21 Feb 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
players of jammu-kashmir playing on grassy field, how can they compete against the players of other states
जम्मू यूनिवर्सिटी में हॉकी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

खेल ढांचे के विकास की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली प्रदेश सरकार के दावे और वादे खोखले नजर आ रहे हैं। इस बात का सुबूत युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से करवाई जा रही अंतर जिला हॉकी प्रतियोगिता से मिल रहा है। जम्मू में एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड नहीं होने से प्रतियोगिता जम्मू यूनिवर्सिटी के घास भरे मैदान पर करवाई जा रही है, जो हॉकी खेल के नियमों के खिलाफ है। मैदान में अधिक घास होने से खिलाड़ी इसमें फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

 
सवाल यह भी है कि घास भरे मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ी अन्य राज्यों के खिलाड़ियों का कैसे मुकाबला कर सकेंगे। जम्मू संभाग में एकमात्र एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान केके हक्कू स्टेडियम है। स्टेडियम में नए सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ बिछाने का काम चल रहा है, जिसके कारण वहां पर मुकाबले नहीं हो पा रहे। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग व स्पोर्ट्स काउंसिल के पास जम्मू में इसके अलावा अन्य कोई ऐसा मैदान नहीं है, जहां हॉकी के मुकाबले करवाए जा सकें।
विज्ञापन


जम्मू यूनिवर्सिटी का मैदान हॉकी मुकाबलों के अनुरूप नहीं है, घास अधिक होने के साथ खेलते समय मिट्टी निकल जाती है। घास अधिक होने के कारण बॉल इसमें फंस जाती है, जिससे उसकी रफ्तार कम हो जाती है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधा देने की बात करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर खेल सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : सरकारी भूमि पर कब्जा कर हाईवे किनारे खुले छह रेस्टोरेंट समेत 29 इकाइयां बंद

प्रतियोगिता में आठ जिलों से 300 खिलाड़ी दिखा रहे दम

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जम्मू यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में अंतर जिला हॉकी प्रतियोगिता करवा रहा है। इसमें ब्वॉयज अंडर-17 और 19 वर्ग में मुकाबले करवाए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में आठ जिलों से 300 प्रतिभागी पहुंचे हैं। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed