फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pictures of terrorists hiding in the forests of Kathua, Doda and Udhampur

J&K: कठुआ, डोडा और उधमपुर के जंगलों में छिपे हैं आतंकी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की तस्वीरें आईं सामने

Tue, 01 Oct 2024 01:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Oct 2024 01:20 AM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि हाल ही में बसंतगढ़ क्षेत्र में जो आतंकी मारे गए थे। इनके पास से बरामद एक मोबाइल फोन से ये तस्वीरें मिली हैं। तस्वीरों में आतंकियों के हाथों में कई खतरनाक हथियार हैं, लेकिन इन्हें धूमिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
Pictures of terrorists hiding in the forests of Kathua, Doda and Udhampur
आतंकियों की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने युवा आतंकी तैयार किए हैं। यही आतंकी कठुआ, डोडा, उधमपुर और किश्तवाड़ के जंगलों में मौजूद हैं। जंगलों में छुपकर बैठे कुछ आतंकियों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर साफ लगता है कि ये 20 से 30 वर्ष की आयु के हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि हाल ही में बसंतगढ़ क्षेत्र में जो आतंकी मारे गए थे। इनके पास से बरामद एक मोबाइल फोन से ये तस्वीरें मिली हैं। तस्वीरों में आतंकियों के हाथों में कई खतरनाक हथियार हैं, लेकिन इन्हें धूमिल कर दिया गया है।

विज्ञापन

Pictures of terrorists hiding in the forests of Kathua, Doda and Udhampur
आतंकियों की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आतंकियों की तस्वीरें सामने के बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये सातों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के हैं। जो अफगानिस्तान से प्रशिक्षित होकर आए हैं। इनका रहन-सहन, चेहरे और हथियारों से पता चलता है कि ये बहुत ही प्रशिक्षित हैं।

इन आतंकियों की तस्वीरें सेना और पुलिस दोनों के साथ साझा की गई है, ताकि इनमें से कोई भी आतंकी सुरक्षाबलों को नजर आता है तो वे उन्हें पहचान सकें। वहीं सेना और पुलिस ने इन आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि मौजूदा समय में कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, डोडा, रियासी, राजोरी और पुंछ के इलाकों में 50 से 60 विदेशी आतंकियों की मौजूदगी है।

ऊपरी इलाकों में बना चुके हैं ठिकाने
आतंकियों की तस्वीरों और पिछले हमलों को देखते हुए साफ पता चलता है कि ये आतंकी जंगलों में ऊपरी इलाकों में ठिकाने बना चुके हैं। सेना या पुलिस इनकी मौजूदगी का पता चलने पर जब सर्च करती है तो ऊपर से हमला कर फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed