फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Photo Exhibition Organised

Jammu News: सात दिन जम्मू-कश्मीर की समृद्ध विरासत से रूबरू होंगे लोग

विज्ञापन
Photo Exhibition Organised
(फोटो)
विज्ञापन

-कला केंद्र सोसायटी की ओर से लगाई गई पत्रकार सनी दुआ की फोटो प्रदर्शनी
- संस्कृति एवं जनजातीय मामलों के प्रमुख सचिव सुरेश कुमार गुप्ता ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। संस्कृति एवं जनजातीय मामलों के प्रमुख सचिव सुरेश कुमार गुप्ता ने शनिवार को कला केंद्र में पत्रकार सनी दुआ की सात दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी कला केंद्र सोसायटी की ओर से आयोजित की गई। यह जम्मू और कश्मीर की विरासत विषय पर केंद्रित है और इसका शीर्षक लचीली विरासत है।
इस अवसर पर कला केंद्र सोसायटी के सचिव डॉ. जावेद राही ने कहा कि इस प्रदर्शनी का प्राथमिक उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के स्मारकों, सांस्कृतिक स्थलों और निर्मित विरासत के बारे में गहरी समझ, प्रशंसा और जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस दौरान सनी दुआ ने सैकड़ों विरासत इमारतों, स्थलों और स्मारकों का दस्तावेजीकरण करने के अपने दशक भर के प्रयास की अंतर्दृष्टि साझा की। उन्होंने कहा कि कला केंद्र में पांच दीर्घाओं में 150 पेंटोग्राफ प्रदर्शित हैं, जिनमें निजी हवेलियों सहित लोकप्रिय विरासत स्थल और कम-ज्ञात इमारतें शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, सुरेश कुमार गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से लोगों को रूबरू करवाने वाली इस प्रदर्शनी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये स्थल और इमारतें हमें हमारी ऐतिहासिक जड़ों से जोड़ती हैं। उन्होंने मुबारक मुंडी कॉम्प्लेक्स सहित कई विरासत इमारतों को पुनर्स्थापित करने के लिए सरकार के त्वरित प्रयासों का भी उल्लेख किया, जिसके एक महत्वपूर्ण हिस्से को अगले कुछ महीनों के भीतर अपने प्राचीन गौरव में बहाल किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने क्षेत्र की दुर्लभ विरासत के सावधानीपूर्वक दस्तावेजीकरण के लिए सनी दुआ की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डोगरी लेखक ललित मगोत्रा, शिक्षाविद् वीणा हांडा, विजय लक्ष्मी गुप्ता, रितुपाल सिंह, संगीता शर्मा, अरविंद कोतवाल, शिवानी खजूरिया, डॉ. विक्रम हांडा, मनीषा मल्होत्रा और सिरविंदरजीत सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मिताली गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed