फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   petition filed in Supreme court to stop j&k assembly election

रियासत में चुनाव टालने को सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Fri, 07 Nov 2014 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 07 Nov 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
petition filed in Supreme court to stop j&k assembly election

जम्मू और कश्मीर अवामी नेशनल कांफ्रेंस (एएनसी) ने शुक्रवार को राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एएनसी ने अपनी याचिका में कहा है कि बाढ़ की त्रासदी झेल चुके राज्य में अभी चुनाव कराने की परिस्थितियां नहीं हैं क्योंकि हजारों लोग अभी भी विस्थापित जीवन यापन कर रहे हैं।

विज्ञापन


जस्टिस जे चेलमेश्वर और जस्टिस एसए बोबडे की पीठ ने कहा कि याचिका में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास और राहत पर चिंता प्रकट की गई है और मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ इस मसले पर एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई कर रही है। इसलिए इसे भी उसी कोर्ट में पेश किया जाए।
विज्ञापन


संक्षिप्त सुनवाई के दौरान एएनसी के वकील राजीव धवन ने कहा कि 72 लाख मतदाता प्रभावित हुए हैं। करीब 2600 गांव बाढ़ की चपेट में आए और करीब 390 गांव जलमग्न हुए। राज्य में अभी पुनर्वास का काम पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या वह हर मतदाता तक पहुंच पाएगा। ज्यादातर मतदाता अपने घरों को लौटने में सक्षम नहीं है। मुजफ्फर शाह की ओर से दायर याचिका में राज्य की परिस्थितियों को देखते हुए विधानसभा चुनाव को टालने के लिए न्यायिक दखल की अपील की गई है।
एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed