{"_id":"57a6ca294f1c1b7d112b9137","slug":"people-rescued-from-tawi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूब रहे तीन लोगों को पहले एयरलिफ्ट कर बचाया, फिर हवालात पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूब रहे तीन लोगों को पहले एयरलिफ्ट कर बचाया, फिर हवालात पहुंचाया
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
हेलीकाप्टर
- फोटो : Demo Pic.
बेलिचराना, तवी नदी में डूबते तीन तस्करों को एयरफोर्स ने हेलिकाप्टर से एयरलिफ्ट करके सुरक्षित बचा लिया। घटना शनिवार की तड़के चार बजे की है लेकिन इन्हें निकालने के साथ ही इन्हें थाने ले गए और अवैध रूप से रेत और बतरी की ट्राली भरने के आरोप में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी सतवारी थाने में है।
पुलिस के मुताबिक जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह के बयान के आधार पर सतवारी पुलिस ने सुरेचक्क निवासी रवि कुमार, प्रवीण कुमार और कुल्लियां निवासी रामबाग निवासी चंद्र कुमार के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।
राज्य में कहीं भी अवैध रूप से खनन नहीं किया जा सकता है। इस पर पाबंदी लगाई गई थी। उक्त आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इस काम को अंजाम देते थे। इस अवैध खनन का खुलासा तो तब हुआ जब तीनों शनिवार की तड़के तवी नदी में अचानक से पानी आ जाने पर फंस गए और पुलिस को इसकी खबर मिल गई।

Trending Videos
अवैध खनन करने पर मामला दर्ज
तवी नदी
- फोटो : Amar Ujala
सूचना मिलते ही डीएसपी, एसएचओ और बेलिचराना चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। अंधेरा काफी होने के कारण टार्च के साथ तीनों को ढूंढा गया।
तीनों तवी नदी में पानी में डूबी ट्राली के ऊपर चढ़े हुए थे और उनके आसपास पानी ही पानी तेज बहाव से चल रहा था। फिर पुलिस ने इसकी जानकारी डीसी और पुलिस के उच्च अफसरों को दी तो एयरफोर्स के अधिकारियों से संपर्क किया गया।
कुछ ही मिनटों में एयरफोर्स के हेलिकाप्टर ने तीनों को तवी नदी में से सुरक्षित एयरलिफ्ट कर लिया, लेकिन चूंकि तीनों अवैध खनन कर रहे थे, इसलिए तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।