फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest for water

पेयजल संकट पर बिफरे ग्रामीण

Thu, 05 Mar 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Thu, 05 Mar 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
people protest for water
पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने बुधवार को गोविंदसर में पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो विभाग के खिलाफ व्यापक आंदोलन खड़ा करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन


पिछले दो महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे गोविंदसर के स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और विभाग को आड़े हाथों लिया। लोगों की रोजमर्रा की दिक्कतों को नजरअंदाज करने पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत सिंह ने कहा कि पिछले दो महीने से गोविंदसर ए पंचायत के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। विभाग के अधिकारियों और प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत यह है कि पंचायत गोविंदसर ए में लोगों को पानी के लिए दूसरे गांव का रुख करना पड़ रहा है। वैकल्पिक सुविधा के नाम पर विभाग के हाथ खाली हैं।

कभी मोटर खराब तो कभी केबल जल जाती है। पानी का टैंकर भेजने की मांग करने पर अधिकारियों का जवाव रहता है कि टैंकर चलाने के लिए उनके पास तेल खर्च की व्यवस्था ही नहीं है। ऐसे में आम आदमी की सुनने वाला कोई भी नहीं है।


प्रदर्शनकारियों में शामिल रमेश कुमार, बलविंद्र कुमार, केवल सिंह, रमेश पाधा, कंचन पाधा, राज रानी, कांता देवी, अर्चना देवी, शकुंतला देवी, स्वर्णा देवी आदि ने कहा कि यदि जल्द ही विभाग ने उचित हल नहीं निकाला तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने पीएचई विभाग के कार्यालय का घेराव करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed