फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   people protest against electricity board

Jammu News: मनमाने बिजली बिल वसूलने का आरोप, लोगों का प्रदर्शन

Wed, 01 May 2024 05:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 01 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
people protest against electricity board
बिश्नाह बिजली विभाग कार्यालय के बाहर अरनिया के लोगों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। बिजली विभाग कार्यालय में मंगलवार को अरनिया के लोगों ने विभाग पर मनमाने तरीके से बिजली के बिलों को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अरनिया नगरपालिका के पूर्व पार्षद कैलाश चंद्र सैनी, हंसराज, श्यामलाल शर्मा, करनैल सिंह तथा रमेश चंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।


कैलाश चंद्र सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिश्नाह बिजली विभाग के अधिकारी आम जनता को बेवजह परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी मनमाने तरीके से लोगों के बिल बढ़ा रहे हैं। सैनी ने बताया कि अरनिया के जिन लोगों का 500 रुपये बिजली का बिल आता था, उनको 3000 रुपये तक का बिल भेज दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। प्रदर्शन में शामिल हंसराज ने बताया कि वह बिश्नाह बिजली विभाग कार्यालय में अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या बताने के लिए आए थे, मगर 2 घंटे तक बैठने के बाद भी कोई अधिकारी नहीं मिला। इसके बाद उनको मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा। हंसराज ने बताया कि बिजली विभाग ने मीटर रीडिंग के तहत बिल नहीं बनाए हैं। अधिकारियों ने मर्जी से बिलों को बढ़ाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर बढ़ाए गए बिजली के बिलों को तुरंत रद्द नहीं किया गया तो सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर बिश्नाह बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed