{"_id":"67a90b92fa3b38f298018752","slug":"people-of-dasala-mandi-yearn-for-supply-and-water-after-six-days-samba-news-c-289-1-sjam1009-105094-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छह दिन बाद आपूर्ति, पानी के लिए तरसे डसाला मंडी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छह दिन बाद आपूर्ति, पानी के लिए तरसे डसाला मंडी के लोग
Mon, 10 Feb 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
सांबा में वार्ड दो के मोहल्ला मंडी डंसाला में गली में रखे खाली बर्तन। संवाद
- फोटो : samba
मोहल्ले में रहते हैं 60 परिवार, ऊंचाई पर स्थित होने के कारण नहीं पहुंच रही सप्लाई, लोग बोले- पंचायत क्षेत्र से नगरपालिका के दायरे में आने के बाद भी नहीं हुआ विकास
सांबा। कस्बे के वार्ड नंबर दो डसाला मंडी में छह दिन के अंतराल पर पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्र में 700 मतदाता हैं, जिनमें 300 महिलाएं शामिल हैं।
स्थानीय निवासी विद्या देवी, सोमा देवी, मदन लाल और रवि कुमार ने कहा कि पहले उनका मोहल्ला पंचायत क्षेत्र में था, लेकिन नगर पालिका के दायरे में आने के बाद भी न तो विकास हुआ और न ही पानी की समस्या का समाधान हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मोहल्ले में 60 परिवार रहते हैं और इलाका ऊंचाई पर स्थित होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं पहुंचती। जल शक्ति विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा मोहल्ले की एक गली पिछले छह सालों से टूटी हुई है, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं करवाई गई।
स्थानीय लोगों की मांग
- पानी की आपूर्ति नियमित की जाए
- क्षेत्र की टूटी सड़कों की मरम्मत करवाई जाए
- नए राशन कार्ड जल्द बनाए जाएं
हमने अपनी वार्ड के सभी मोहल्लों का एक सामान विकास करवाया है। वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलवाए, गली नालियों का विकास करवाया, पहले पानी की समस्या अधिक थी हम ने पानी की आपूर्ति को सुचारू बनाया।
विनोद सिंह, पूर्व पार्षद नगर परिषद सांबा।
कस्बे में पानी एक दिन छोड़ कर दिया जा रहा है। पानी की कोई समस्या नही है, किसी एक दो घर में पानी नही आया हो तो उस की जानकारी नही है जब कि वार्ड के सभी मोहल्लों में पानी की आपूर्ति सूचारु है।
अरुणेश शर्मा, जेई जल शक्ति विभाग सांबा