फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   peace at Indo-Pak border during black day

कश्मीर में ब्लैक डे के दौरान भारत-पाक सीमा पर रही शांति

Wed, 20 Jul 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 20 Jul 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
peace at Indo-Pak border during black day
भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo
पाक में काला दिवस के कारण सीमा पर सीज फायर उल्लंघन और आतंकी घुसपैठ के प्रयास की आशंकाओं के कारण सुरक्षा बल मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


थल सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग के कश्मीर दौरे के कारण भी सेना ने अतिरिक्त सतर्कता बरती थी। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से पिछले एक पखवाड़े में घुसपैठ के  पांच प्रयास किए गए और पुंछ सेक्टर में तीन आतंकियों को भी मार गिराया गया। काला दिवस मनाए जाने की घोषणा के बाद भारत-पाक सीमा पर भी अतिरिक्त मुस्तैदी बरती गई।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पखवाड़े में घुसपैठ की पांच कोशिशें नाकाम की गईं। आतंकियों ने दो स्थानों से घुसपैठ का प्रयास किया। पंजाब में भी बीएसएफने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तीन आतंकियों को घुसपैठ के दौरान मार गिराया। सूत्रों के अनुसार आतंकी कमांडर और कैडर की कमी के चलते घुसपैैठ के प्रयास अगले दिनों में तेज होने की आशंकाएं हैं।
विज्ञापन


बरसात में नदी-नालों में सीमा पर घुसपैठ के लिए रास्ते आसान हो जाते हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। आधुनिक उपकरणों से सीमा पर चौबीस घंटे चौकसी बरती जा रही है। तारबंदी भी पुख्ता है और सुरक्षा बलों ने गश्त भी बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद सीमा पार आतंकी हलचल की सूचनाएं लगातार बढ़ी हैं। तारबंदी के बीच भी आतंकी सीमा पर गोली चलाकर घुसपैठ करने की कोशिशें कर रहे हैं। पंजाब और जम्मू से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed