{"_id":"60ff085b8ebc3e5823712de5","slug":"pdp-will-intensify-the-exercise-of-vis-election-from-the-foundation-day-jammu-city-news-jmu240284752","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी के स्थापना दिवस पर बुलाई बैठक, विस चुनाव की कवायद तेज करेगी पीडीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी के स्थापना दिवस पर बुलाई बैठक, विस चुनाव की कवायद तेज करेगी पीडीपी
Tue, 27 Jul 2021 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:39 AM IST
सार
आगामी विधानसभा चुनाव को लक्ष्य में रखकर पीडीपी सक्रिय हो रही है। पार्टी स्थापना दिवस से कश्मीर व जम्मू संभाग में कार्यक्रमों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को गतिविधियां तेज करने का साफ संदेश देना चाहती है।
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने 28 जुलाई को पार्टी के स्थापना दिवस पर श्रीनगर में वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती बैठक में पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों व रणनीति का खुलासा पार्टी नेताओं के समक्ष करेंगी।
विज्ञापन
पीडीपी के प्रवक्ता सुहेल बुखारी का कहना है कि स्थापना दिवस पर जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प कार्यकर्ता लेंगे। वहीं जम्मू संभाग में स्थापना दिवस से सदस्यता अभियान का आगाज होगा। मीडिया सचिव परवेज वफा का कहना है कि जम्मू संभाग में सदस्यता अभियान तेजी से चले और ज्यादा से ज्यादा लोग पीडीपी में शामिल हों, इस लक्ष्य के साथ पार्टी अभियान शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पहले अवाम की सुरक्षा फिर आतंक का खात्मा: मुठभेड़ के बीच जवानों ने 430 नागरिकों को सुरक्षित जगह पहुंचाया
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती के करीबी वहीद पारा पर आतंकियों से सांठगांठ के आरोप तय