फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP leader Mahajan said we are not being allowed to meet Mehbooba Mufti

असमंजस में सियासत! पीडीपी नेता महाजन बोले- महबूबा मुफ्ती से नहीं होने दी जा रही मुलाकात

Tue, 12 Nov 2019 10:15 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Nov 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
PDP leader Mahajan said we are not being allowed to meet Mehbooba Mufti
महबूबा मुफ्ती

पांच अगस्त से नजरबंद चल रहीं पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात के लिए पार्टी नेताओं को प्रशासन की तरफ से समय नहीं दिया जा रहा है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि अध्यक्ष से परामर्श न होने के चलते पार्टी की गतिविधियां आगे नहीं बढ़ पा रही हैं और नेता और कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं की तरफ से श्रीनगर के डीसी को महबूबा से मुलाकात के लिए बीस नेताओं की सूची भी सौंपी गई, लेकिन डीसी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। असमंजस की स्थिति में जम्मू संभाग में पीडीपी के कई नेता अन्य पार्टियों में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन

बगावती तेवर दिखा चुके हैं सांसद नजीर अहमद लावे

वहीं पीडीपी से निष्कासित किए गए राज्यसभा सांसद नजीर अहमद लावे भी बगावती तेवर दिखा चुके हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता वेद महाजन ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से मुलाकात के लिए प्रशासन समय नहीं दे रहा है।

उनके अनुसार श्रीनगर के डीसी से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। महाजन का कहना है कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती से पार्टी नेताओं की मुलाकात काफी जरूरी है। इस मुलाकात से पार्टी को आगे की रणनीति अपनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed