फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP leader Ittu reached Hurriyat chairman Mohammad Ashraf Sehrai home to express grief over death of terrorist Junaid

श्रीनगरः आतंकी जुनैद की मौत पर दुख जताने अशरफ सेहरई के घर पहुंचे पीडीपी नेता इट्टू

Tue, 26 May 2020 02:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 May 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
PDP leader Ittu reached Hurriyat chairman Mohammad Ashraf Sehrai home to express grief over death of terrorist Junaid
नवाकदल मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जुनैद सहराई - फोटो : सोशल मीडिया

पीडीपी के वरिष्ठ नेता इंजीनियर नाजिर इट्टू सोमवार को हुर्रियत चेयरमैन मोहम्मद अशरफ सेहरई के घर पहुंचे। वहां उन्होंने सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए उनके बेटे हिजबुल कमांडर जुनैद सेहरई की मौत पर दुख जताया। मालूम हो श्रीनगर के कानेमजार नवाकदल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में जुनैद सहराई मारा गया था।

विज्ञापन


29 वर्षीय जुनैद सहराई सैयद अली शाह गिलानी के बाद तहरीक ए हुर्रियत के चेयरमैन बने मोहम्मद अशरफ सहराई का बेटा था। साल 2018 के मार्च महीने में जुमे की नमाज के बाद जुनैद लापता हो गया था। इसके बाद वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ जुड़ गया था। जुनैद कश्मीर यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी कर मार्च 2018 में हिजबुल में शामिल हो गया था। यह काफी दिनों से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed