{"_id":"6628d39835e4b6c6c50d852b","slug":"pdp-candidate-rehman-para-apni-party-candidate-ashraf-mir-filed-nomination-for-srinagar-lok-sabha-election-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: श्रीनगर सीट से पीडीपी के रहमान पर्रा और अपनी पार्टी के अशरफ मीर ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: श्रीनगर सीट से पीडीपी के रहमान पर्रा और अपनी पार्टी के अशरफ मीर ने भरा पर्चा
Wed, 24 Apr 2024 03:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:16 PM IST
सार
श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए बुधवार को पीडीपी के उम्मीदवार रहमान पर्रा और अपनी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अशरफ मीर ने नामांकन दर्ज कराया।
विज्ञापन
अशरफ मीर और रहमान पर्रा
- फोटो : संवाद
विस्तार
श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए बुधवार को पीडीपी के उम्मीदवार वाहिद उर रहमान पर्रा और अपनी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अशरफ मीर ने नामांकन दर्ज कराया। दोनों उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ जिला उपायुक्त के कार्यालय पहुंचे और पर्चा भरने के बाद जीत का दावा किया।
विज्ञापन
श्रीनगर में चौथे चरण में 13 मई को चुनाव
कश्मीर संभाग के मध्य में बसे श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। अधिसूचना 18 अप्रैल को जारी की गई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि है। 29 अप्रैल रखी गई है। परिसीमन के बाद, पुलवामा और शोपियां जिलों को श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में जोड़ा गया है, जबकि दो विधानसभा क्षेत्र बडगाम और बीरवाह हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन