फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   patwaris strike

Jammu News: पटवारी हड़ताल पर, तहसीलों और पटवारखानों में नहीं हुए लोगों के काम

विज्ञापन
patwaris strike
सांबा। जम्मू-कश्मीर पटवार एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर चले गए। इससे तहसील में कामकाज के लिए आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पटवार एसोसिएशन के सदस्यों ने संगठन अध्यक्ष अब्दुल मजीद के नेतृत्व में सिविल सचिवालय जम्मू में आयुक्त सचिव राजस्व पीयूष सिंगला से मुलाकात की और पटवारियों के वेतन ग्रेड के मुद्दे पर चर्चा की गई। नायब तहसीलदारों की सीधी भर्ती/पदोन्नति कोटा के अनुपात में वृद्धि पर रोक और जीक्यू सर्किलों के निर्माण व पटवार हलकों के युक्तिकरण का मुद्दा भी सामने रखा। हाल ही में पदोन्नत पटवारियों की पोस्टिंग और स्टाफ सदस्यों के अनावश्यक उत्पीड़न के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आयुक्त सचिव ने डिजिटलीकरण में पटवारियों की भूमिका की सराहना की, लेकिन मुद्दों को हल करने के लिए समय देने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने डिवकॉम जम्मू से भी भेंट की। हाल ही में पदोन्नत पटवारियों को जीक्यू के रूप में तैनात करने और जीक्यू की वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने के संबंध में बात की। साथ ही 15 दिनों के भीतर वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष के अलावा जाहिद मिर्जा, आयोजक मोहम्मद वानी, प्रचार सचिव इमरान मलिक, प्रांत अध्यक्ष जम्मू शाम सरूप, सचिव जम्मू प्रांत नीलम सिंह, कार्यकारी सदस्य विमल, जिला अध्यक्ष जम्मू/श्रीनगर/पुलवामा और अन्य शामिल थे।
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन


काम के लिए आए तहसील कार्यालय में पहुंचे लोग निराश होकर लौटे
राजस्व विभाग के पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से आम लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन भर लोग तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन काम नहीं हो पाए। बुजुर्ग बुढ़ापा पेंशन के लिए तहसील कार्यालयों में पहुंचे, लेकिन उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविन्द्र सिंह, सरपंच मंडी कैली सांबा
पटवारी से रिपोर्ट डलवानी थी, लेकिन उनके हड़ताल पर चले जाने से काम ही नही हो पा रहे हैं।
-राकेश कुमार, निवासी राजपुरा
पटवारी हड़ताल पर हैं, लोग परेशान हो रहे हैं, सरकार को चाहिए कि पटवारियों की मांगें मानें ताकि आम लोगों को परेशानी से निजात मिले।
-गणेश दास
पहले से ही लोग परेशान हैं। ऐसे में पटवारियों के हड़ताल पर चले जाने से लोगों को काफी दिक्कतें हुई हैं। तहसील कार्यालयों में काम ही नही हो रहे हैं।
-दशर्न चौधरी, पूर्व सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed