फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Paragwal win in volleyball

Jammu News: वॉलीबाल में परगवाल ने सजवाल को 3-2 से हराया, प्रतियोगिता जीती

विज्ञापन
Paragwal win in volleyball
सेना की ओर से आयोजित सात दिवसीय अंतर पंचायत वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेना की मोलू बटालियन की ओर से आयोजित की गई सात दिवसीय अंतर पंचायत वॉलीबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इसका फाइनल मैच पंचायत परगवाल और गांव सजवाल की टीमों के बीच खेला गया। इसमें परगवाल ने सजवाल को 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मौके पर कर्नल संदीप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आर्मी गंधर्व विद्यालय में हुई इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 10 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई। सैन्य अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता तहसील परगवाल की पंचायतों के युवाओं के लिए आयोजित की थी। इससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और सेना व ग्रामीणों के बीच आपसी तालमेल और सौहार्द बढ़ेगा। यह प्रतियोगिता एक सप्ताह से चल रही थी। इसमें सरहद पर बसे गांवों की 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। समापन के मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी अखिलेश परिहार, एसएम बलवीर सिंह, सूबेदार जेपी सिंह, एक्समेन प्रेसिडेंट प्रवीन सिंह, पंच नितिन मिश्रा, सेवानिवृत्ति कैप्टन अशोक सिंह, मदन सिंह, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed