फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panchayat conference against government in Jammu and Kashmir Letter to lieutenant governor

जम्मू-कश्मीर: पंचायत कांफ्रेंस ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, उपराज्यपाल को लिखा पत्र

Sun, 14 Mar 2021 05:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 14 Mar 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Panchayat conference against government in Jammu and Kashmir Letter to lieutenant governor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्यों, उपाध्यक्षों और अध्यक्षों के प्रोटोकॉल पर पुनर्विचार के उपराज्यपाल के आश्वासन के बाद अब पंचों, सरपंचों और बीडीसी अध्यक्षों की तरफ से ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस ने मोर्चा खोलते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


कांफ्रेंस के चेयरमैन शफीक मीर ने कहा है कि पंचायती राज सिस्टम के पहले दो टियर में पंच-सरपंच और बीडीसी अध्यक्षों के चुनाव जम्मू-कश्मीर में गैर राजनीतिक आधार पर हुए थे। इस चुनाव में आम लोगों ने चुनाव लड़ा। कई राजनीतिक दलों ने तो चुनाव का बहिष्कार तक कर दिया था। निर्वाचित होने वालों को प्रोटोकॉल और मानदेय के नाम पर कुछ खास नहीं मिला। तीसरे टियर के तहत जिला विकास परिषद के चुनाव राजनीतिक आधार पर हुए और राजनीतिक लोग चुनकर आए। ऐसे में रुतबे व मानदेय से नाखुश होकर उन्होंने आंदोलन किया। ऐसे में सरकार अगर आम लोगों की अनदेखी कर केवल राजनीतिक लोगों को खास रुतबा और मानदेय देती है तो यह पंचों-सरपंचों व बीडीसी अध्यक्षों के साथ अन्याय होगा।
विज्ञापन


ऑल जेएंडके पंचायत कांफ्रेंस के नाम से ही एक और संगठन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि केवल डीडीसी सदस्यों, उपाध्यक्षों और अध्यक्षों को प्रोटोकॉल के नाम पर खास सुविधाएं सरकार देगी तो पंच, सरपंच और बीडीसी अध्यक्ष सड़क पर उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed