फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   paksitan army ceasefire violation in balakot

पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट में फिर तोड़ा संघर्ष विराम, सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

Wed, 27 May 2020 01:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 May 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
paksitan army ceasefire violation in balakot
पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर के बाद उठता धुंआ - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार सुबह तड़के मेंढर के बालाकोट सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सेना के जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन पशुओं की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर घायल हो गए। इसके साथ ही तीन मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 3.30 बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ से बालाकोट में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। सेना ने भी उसी क्रम में गोलाबारी का जवाब दिया। 
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। गोलाबारी से संदोट गांव में महफूज-उर-रहमान और अजीम खान व एक अन्य का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके साथ ही उनके तीन पशुओं की मौत हो गई। साथ ही गोलाबारी में दर्जन भर मवेशी घायल हो गए हैं। नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में दहशत बनी हुई है। लोग घरों में ही बंद होकर रह गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


आईबी पर भी चांदवा पोस्ट पर दो घंटे की गोलाबारी
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दो घंटे गोलाबारी की। सोमवार देर रात एक बजे से मंगलवार तड़के तीन बजे तक पाकिस्तानी चिनाब रेंजर्स ने पप्पु चेक पोस्ट से सीमा सुरक्षा बल की चांदवा पोस्ट को निशाना बनाते हुए 31 राउंड फायर किए। बीएसएफ जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना को इसका करारा जवाब दिया। हालांकि इस गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान रात को गोलाबारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed