{"_id":"5c419f22bdec22739a5be2cf","slug":"pakistani-ranger-shot-after-bsf-responded-to-ceasefire-violation-in-kathua-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर ढेर, सीजफायर उल्लंघन का बीएसएफ ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर ढेर, सीजफायर उल्लंघन का बीएसएफ ने दिया करारा जवाब
Fri, 18 Jan 2019 03:10 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 18 Jan 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- कठुआ से सटी पाक की कुछ पोस्टों के तबाह होने की सूचना
- सुंदरबनी में माइन ब्लास्ट में एक जवान गंभीर रूप से घायल
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
- फोटो :
फाइल
विस्तार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) हीरानगर सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी रेंजर मार गिराया गया है। कुछ पोस्टें भी तबाह हो गई हैं।इस बीच एलओसी पर राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में शुक्रवार को माइन ब्लास्ट में सेना का एक जवान गंभीर रूप से ज मी हो गया। उसे इलाज के लिए उधमपुर कमान अस्पताल एयरलिफ्ट कर भेजा गया है।
पाकिस्तान की ओर से सुबह हीरानगर सेक्टर में चांदवा पोस्ट को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से पनुचक्क पोस्ट से की जा रही फायरिंग का सतर्क जवानों ने करारा जवाब दिया। इसमें एक रेंजर के मारे जाने की खबर है। पूरी आईबी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
इससे पहले मंगलवार सुबह आईबी के हीरानगर सेक्टर की पानसर पोस्ट के नजदीक पेट्रोलिंग पार्टी पर सीमा पार से घात लगाकर हमला किया था। इस दौरान स्नाइपर अटैक में बीएसएफ के सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद शहीद हो गए थे।
सुंदरबनी सेक्टर के दादल इलाके में जवान नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान बारूदी सुरंग पर पैर पड़ जाने से उसमें विस्फोट हो गया। इसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।