{"_id":"5d768f038ebc3e015c0ca1c2","slug":"pakistani-propaganda-factory-in-jk-farooq-khan-said-still-opportunity-for-pakistan-to-mend-ways","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान झूठ का सहारा लेकर दुष्प्रचार कर रहा, धीरे-धीरे स्थिति हो रही सामान्य: फारूक खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान झूठ का सहारा लेकर दुष्प्रचार कर रहा, धीरे-धीरे स्थिति हो रही सामान्य: फारूक खान
Mon, 09 Sep 2019 11:12 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:12 PM IST
सार
- सलाहकार बोले, एक महीने में सुरक्षा बलों की ओर से एक भी गोली नहीं चलाई गई
- धीरे-धीरे स्थिति हो रही सामान्य, कारोबारी गतिविधियां जल्द होंगी बहाल
विज्ञापन
फारूक खान
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने पाकिस्तान पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने में प्रशासन सफल रहा है। पिछले एक महीने से अधिक समय से सुरक्षा बलों की ओर से एक भी गोली नहीं चलाई गई है। कश्मीर में लोगों की जान की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। धीरे-धीरे घाटी में सामान्य स्थिति लौट रही है।
पोषण अभियान के शुरूआत के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एक महीने से अधिक समय बीत गया, लेकिन सुरक्षा बलों तथा पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए एक भी गोली नहीं चलाई गई। यह बड़ी बात है। यह सच्चाई है। कहा कि पाकिस्तानी दुष्प्रचार से कश्मीरी किसी भी प्रकार के उकसावे में नहीं आए।
केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी दुष्प्रचार को नाकाम कर दिया जिससे झूठ के सहारे कश्मीर के मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने का पाकिस्तान का प्रयास नाकाम हो गया। उन्होंने कहा कि घाटी में कारोबारी तथा व्यापारिक गतिविधियां जल्द ही बहाल हो जाएंगी। कश्मीर के हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। आप जल्द देखेंगे कि बच्चे स्कूल जा रहे हैं तथा कारोबारी गतिविधियां भी सामान्य हो जाएंगी। सोपोर में एक परिवार पर आतंकी हमले को उन्होंने हताशा में की गई कार्रवाई बताया।
विज्ञापन
राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने कहा कि स्वस्थ भारत के लिए कुपोषण के खिलाफ संयुक्त प्रयास किए जाने चाहिए। इसके लिए जम्मू-कश्मीर में पोषण अभियान को पूरी तरह से अमल में लाया जाए। राज्य में कुपोषण के खिलाफ युद्धस्तर पर काम किया जाए। खान सोमवार को कन्वेंशन सेंटर जम्मू में पोषण अभियान के तहत पोषण माह 2019 की शुरुआत कार्यक्रम में बोल रहे थे।
खान ने कहा कि भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के लक्ष्य को एक जनांदोलन के रूप में लिया जाए। स्कूल स्तर पर कुपोषण को दूर करने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने पोषण अभियान के तहत योजनाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर को सम्मानित किया।
निदेशक शबनम शाह कामली, डिप्टी डायरेक्टर आईसीडीएस जम्मू अतुल कुमार गुप्ता, मेडिकल आफिसर स्टेट मिशन निदेशालय आईसीडीएस जेएंडके डा. बुशरा यूसुफ, सीडीपीओ माइग्रेंट अंजुम गनेई, संयुक्त निदेशक आईसीडीएस जेएंडके देवेंद्र सिंह कटोच, डीजी जनरल समाज कल्याण विभाग रेहाना बातुल, प्रिंसिपल एमएलटीसी जम्मू नेहा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कुपोषण के खिलाफ संयुक्त प्रयास जरूरी : खान