{"_id":"67a8f5a953a536b98900a695","slug":"pakistani-intruder-arrested-near-line-of-control-in-naushera-sector-in-jammu-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, किस मकसद से घुसा, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, किस मकसद से घुसा, पूछताछ जारी
Mon, 10 Feb 2025 12:39 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:39 AM IST
सार
सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पर एक घुसपैठिए को पकड़ा है। घुसपैठिए से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
- फोटो : फाइल
विस्तार
सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पर एक घुसपैठिए को पकड़ा है। घुसपैठिए से पूछताछ की जा रही है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किस मकसद से भारतीय सीमा में घुसा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर को नशे की हालत में घुसपैठिए ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। सीमा पर तैनात सतर्क जवानों ने उसको पकड़ लिया। घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के कोटली जिले के सेरी गांव के अब्दुल रहमान (40) के रूप में हुई है। आरोपी से उसके कब्जे से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन