{"_id":"6392e39bf70fb40ddf592b82","slug":"pakistani-balloons-found-in-rajouri-police-launched-a-search-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri: राजोरी में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri: राजोरी में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
Fri, 09 Dec 2022 12:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 09 Dec 2022 12:58 PM IST
सार
चिंग्स क्षेत्र में पाकिस्तानी गुबारे मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुबारों के गुच्छे को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Rajouri
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित चिंगस चट्यार पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले जंगली इलाके में शुक्रवार की सुबह पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से दहशत का माहौल बन गया। नियंत्रण रेखा के उस पार से आए गुब्बारे की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर देखा तो उस पर हैप्पी बर्थडे लिखा था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने आसमान में कोई वस्तु उड़ती देखी, जो देखते-देखते जंगल में गिर गई। सूचना पर पुलिस ने जंगल में पहुुुंच कर देखा तो वह गुब्बारा था, उस पर पीआईए लिखा मिला।
विज्ञापन
उसके साथ हल्के प्लास्टिक के कुछ खिलौने भी बंधे मिले, जिन पर हैप्पी बर्थडे लिखा है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से क्षेत्र में ड्रोन से हथियार या नशीले पदार्थ भेजने की आशंका जताते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जंगल के चप्पे-चप्पे को खंगाला गया।
विज्ञापन
करीब 4 से 5 घंटे चले तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को अन्य कोई भी वस्तु नजर नहीं आई, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बरकरार है। स्थानीय निवासी शक्ति शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को ऐसा लगा कि पाकिस्तान ने ड्रोन से हथियार, विस्फोटक या नशीली दवाओं की खेप भेजी है।
जिससे लोगों में दहशत फ़ैल गई। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कुछ संदिग्ध नजर आता है, तो इसी तरह से सूचित करें।