फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani Army Violates Ceasefire in Mankote sector of Poonch

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से की गोलीबारी

Fri, 16 Oct 2020 08:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Oct 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
Pakistani Army Violates Ceasefire in Mankote sector of Poonch
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है। पाकिस्तान सेना ने आज सुबह संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। लगभग 5:15 पर पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में जेसीओ घायल
इससे पहले राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के माला क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में सेना का जेसीओ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर कमान अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सेना की चौकी को निशाने बनाते हुए गोलाबारी की। इसमें सेना की 17 मद्रास रेजिमेंट के जेसीओ राज पल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वहां से सीमा पर सेना के प्राथमिक उपचार केंद्र में लाया गया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए देर रात हवाई मार्ग से उपचार के लिए कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी गोलाबारी का सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रात भर दोनों ओर से रुक-रुक कर छोटे तथा बड़े हथियारों से गोलाबारी होती रही। 

पाकिस्तान ने आईबी पर रात भर बरसाए गोले

वहीं, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान संघर्ष विराम के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहा। बुधवार रात भर भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब तीन घंटे रुक-रुक कर गोलाबारी की। इसका बीएसएफ के जवानों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। 

पाकिस्तानी सेना ने जगुवाल व बिक्के चक पोस्ट से रात दो बजे गोलाबारी शुरू की जो सुबह पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की मनियारी व सतपाल पोस्ट को निशाना बनाया गया। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed