फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani army preparing terrorist in the area adjacent to Indian post

भारतीय चौकी से सटे इलाके में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तानी सेना

Thu, 12 Mar 2020 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
Pakistani army preparing terrorist in the area adjacent to Indian post
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तानी सेना एलओसी पर लगातार अपने कैंपों में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है। ट्रेनिंग देने के बाद इन्हें एलओसी से ही घुसपैठ कराई जाती है। ताजा जानकारी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर की है। 

विज्ञापन


यहां भवानी पोस्ट के सामने कुछ ही दूरी पर पाकिस्तानी सेना के लांचिग पैड में 25 आतंकियों का दल ट्रेनिंग ले रहा है। अगले कुछ दिन में ही इनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी और फिर इन्हें घुसपैठ के लिए धकेला जाएगा। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नौशेरा सेक्टर की भवानी पोस्ट के सामने पाकिस्तान की 8 बलोच रेजिमेंट तैनात है। पाकिस्तान की पी 1 और पी 2 पोस्ट भवानी पोस्ट के सामने हैं। लांचिग पैड नंबर 6 में जैश के 25 आतंकी ट्रेनिंग ले रहे हैं। जिनको जैश का कमांडर अबू हमजा ट्रेनिंग दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग खत्म होने के बाद इन आतंकियों के 6 ग्रुप बनाए जाएंगे। हर एक ग्रुप में 4 आतंकी होंगे। जिनको राजोरी और पुंछ के अलावा जम्मू बार्डर पर भेजा जाएगा। आतंकियों को हर हाल में घुसपैठ कराने के लिए कोशिश की जाएगी। 

बन टोल प्लाजा पर मारे गए आतंकी भी हमजा ने भेजे थे
बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही नगरोटा बन टोल प्लाजा पर पाकिस्तान से आए जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए थे। ये तीनों आतंकी अबू हमजा ने ही ट्रेनिंग देकर भेजे थे। यहीं नहीं इन आतंकियों को ले जा रहा हैंडलर समीर डार भी पकड़ा जा चुका है जो लगातार हमजा के संपर्क में था।


हमजा लगातार सरहद से आतंकियों को घुसपैठ कराने में लगा हुआ है। खुफिया एजेंसियों और मामले की जांच करने वाली पुलिस के पास भी इसके पुख्ता सबूत हैं कि समीर डार हमजा के संपर्क में था। हमजा ने ही उसे नगरोटा के पास आईईडी लगाने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed