फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani army helping terrorists in Reiki for infiltration, jammu and kashmir news

घुसपैठ के लिए रेकी में आतंकियों की मदद कर रही पाकिस्तानी सेना, मेजर जनरल औजला ने खोला 'काला चिट्ठा'

Thu, 06 Aug 2020 10:48 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू-कश्मीर
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू-कश्मीर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 06 Aug 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Pakistani army helping terrorists in Reiki for infiltration, jammu and kashmir news
सेना की 28 डिव के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल एडीएस औजला - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर से सटी एलओसी के उस पार आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। करीब 16 लांचिंग पैड्स पर 200-250 आतंकी बैठे हुए हैं। घुसपैठ के लिए रेकी कर रहे हैं और इसमें पाकिस्तानी सैनिक उनकी मदद कर रहे हैं। उन्हें भारतीय सेना की तैनाती और अन्य अहम जानकारियां उपलब्ध करा रहे हैं। यह खुलासा कश्मीर घाटी के सीमांत जिले कुपवाड़ा के गुरेज, तंगधार, माछिल, केरन और करनाह सेक्टर की जिम्मेदारी संभालने वाली सेना की 28 डिव के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल एडीएस औजला ने किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना आतंकवाद के साथ नार्को टेररिज्म का डटकर मुकाबला कर रही है।

विज्ञापन


एडीएस औजला ने उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकतें अभी भी जारी हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तानी सेना की नफरी एलओसी पर पहले से ज़्यादा बढ़ गई है। मौजूदा समय में चीन के साथ पैदा हुए तनाव के संदर्भ में अगर देखें तो ऐसा कोई बदलाव पाकिस्तान की ओर से नहीं किया गया है जो सामान्य से कुछ अलग हो।
विज्ञापन


जीओसी के अनुसार कश्मीर घाटी के अंदरूनी इलाकों में पाकिस्तान के इशारों पर काम करने वाले आतंकी संगठनों को मुंह की खानी पड़ी है। काफी आतंकी मारे जा चुके हैं जिसके चलते उनकी नफरी कम हो गई है। यही कारण है कि पिछले कुछ समय से एलओसी के उस पार से घुसपैठ कराने पर जोर है। घुसपैठ कर रहे आतंकियों से कई मुठभेड़ भी हुई हैं। एलओसी के उस पार लांचिंग पैड्स पर आतंकियों की सक्रियता कई बार देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुसपैठ के लिए लगातार कर रही गोलाबारी
औजला ने बताया कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों की घुसपैठ कराने में मदद कर रही है। जब भी आतंकी घुसपैठ की फिराक में होते हैं तो पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी शुरू कर देती है, ताकि आतंकी इसकी आड़ में सीमा पार कर सकें। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की उनकी हर हरकत पर नजर है। उनके नापाक मंसूबे ध्वस्त किए जा रहे हैं।

मेजर जनरल एडीएस औजला ने बताया कि एलओसी के उस पार आतंकियों के लांचिंग पैड्स भी पाकिस्तानी सेना के कैंप के नजदीक मिलेंगे। आतंकी घुसपैठ से पहले रेकी करते हैं। पाकिस्तानी सेना की फारवर्ड पोस्ट उन्हें मदद प्रदान करती है। आतंकियों को पूरी जानकारी दी जाती है कि भारतीय सेना की क्या तैयारी है, उनकी क्या हरकत है।


पाकिस्तान के लिए कश्मीर गलतियां छुपाने का जरिया
औजला के मुताबिक पाकिस्तान के लिए कश्मीर अपनी गलतियों को छुपाने का एक जरिया है। वह अपनी गलतियां छुपाने के लिए कश्मीर का मसला उछालता रहेगा। इसमें घाटी में उसके समर्थक उसे समर्थन देते हैं, जिससे यह स्थिति पैदा होती है। अनुच्छेद 370 हटने के एक साल पूरे होने पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि पिछले एक साल के भीतर घाटी में हालात काफी सामान्य हुए हैं। जिस तरह से विकास हुआ है, उससे लोगों में भरोसा कायम हुआ है। उम्मीद करते हैं कि लोगों ने जो पिछले एक साल में देखा वो आगे भी यही देखें। 


यह भी पढ़ेंः मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल, पढ़ें सिन्हा का सफरनामा जिसमें है 2017 का वो किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed