{"_id":"583e7c914f1c1b2d1ede678d","slug":"pakistan-voilates-ceasefire-in-poonch-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"LoC पर फिर हुई पाक की नापाक गोलीबारी, सेना का एक अफसर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LoC पर फिर हुई पाक की नापाक गोलीबारी, सेना का एक अफसर घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा और सांबा में आतंकियों की नापाक साजिशों के बीच एलओसी पर भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन जारी है। जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पुंछ मेें एलओसी से सटी बकरी पोस्ट पर पाकिस्तानी स्नाइपर्स द्वारा गोलीबारी की गई है।
पाकिस्तान की ओर से पुंछ में सुबह करीब 8 बजे सीजफायर तोड़ते हुए स्नाइपरों द्वारा गोलीबारी की गई है। पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना के जांबाज जवानों द्वारा मुंहतो़ड़ जवाब दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में सेना के एक अफसर घायल हुए हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार रात को भी पाकिस्तान द्वारा बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में भी एलओसी से सटे इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। पाकिस्तान की ओर से इस सेक्टर के चारूंदा और सिलिकूट इलाकों में गोले दागे गए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये गोलाबारी आतंकी घुसपैठियों को कवर फायर देने के लिए की गई थी।