फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates Ceasefire in Balakote sector poonch jammu kashmir

पाकिस्तान ने बालाकोट, कस्बा और किरनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

Sat, 05 Dec 2020 06:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Dec 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violates Ceasefire in Balakote sector poonch jammu kashmir
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को भारतीय सीमा में धकेलने की कोशिशें कर रहा है। वहीं भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई व मुस्तैदी के चलते उसे हर बार मुंह की खानी पड़ती है। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर, कस्बा और किरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार की सुबह उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलाबारी की थी। सेना ने भी इसका जवाब दिया है। उधर कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भी पाकिस्तान ने गुरुवार की रात रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर छह घंटे गोलाबारी की। 
विज्ञापन


आईबी पर गुरुवार रात करीब साढ़े दस से लेकर सुबह चार बजे तक पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने ठाकर पुरा पोस्ट से गोलाबारी की। इस दौरान बीएसएफ की पानसर पोस्ट और उसके साथ लगते रिहायशी इलाके को निशाना बनाने की कोशिश की। बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed